Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

Jacinda Ardern की डॉक्यूमेंट्री को सलाम, ‘Prime Minister’ ने जीता Emmy का सर्वोच्च पुरस्कार…

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री Jacinda Ardern के जीवन और राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री Prime Minister ने 2026 के Emmy Awards में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘Prime Minister’ आज दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने साल 2026 के एमी अवॉर्ड्स में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘न्यूज एंड डॉक्यूमेंट्री श्रेणी’ में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का शीर्ष पुरस्कार जीता है। साल 2025 में बनी इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मिशेल वाल्शे और लिंडसे उट्ज़ ने किया है। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम का आयोजन जैज़ एट लिंकन सेंटर के फ्रेडरिक पी रोज़ हॉल में किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी मशहूर हास्य अभिनेता माईकल इयान ब्लैक ने की।

‘Prime Minister’ क्यों है खास

डॉक्यूमेंट्री में दुनिया की तत्कालीन सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्राध्यक्ष जैसिंडा आर्डर्न के प्रधानमंत्री बनने से लेकर वैश्विक संकटों के दौरान उनके नेतृत्व को विस्तार से दर्शाया गया है। इसमें कोविड-19 महामारी, क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और कई सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों के बीच उनके अहम फैसलों और कार्यशैली को करीब से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म उनके सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ निजी संघर्षों और भावनात्मक पहलुओं को भी उजागर करती है।

डॉक्यूमेंट्री में पति का भी अहम योगदान

साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री में जेसिंडा के पति क्लार्क गेफोर्ड द्वारा उनकी कई घरेलू और दुर्लभ फुटेज भी शामिल की गई हैं, ताकि पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन में सत्ता और मातृत्व के बीच के जटिल संतुलन को आसानी से समझा जा सके। आपको बता दें कि क्लार्क गेफोर्ड न्यूजीलैंड के जाने-माने टीवी और रेडियो प्रसारक हैं। वे वाइल्ड लाइफ डॉक्यूमेंत्री श्रृंखला ‘Fish of the Day’ के लिए प्रसिद्ध हैं।

2026 Emmy Awards के अन्य विजेता

बात करें न्यूज एंड डॉक्यूमेंट्री श्रेणी के अन्य विजेताओं की तो –

  • फिल्म निर्माता सैम पोलार्ड को उनके विशिष्ट कार्य और योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • ह्यूगो मैकग्रेगर की डॉक्यूमेंट्री ‘Simon Schama: The Holocaust, 80 Years On’ को सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक वृत्तचित्र का पुरस्कार
  •  22 मिनट की डॉक्यूमेंट्री Projecting Protest (Scripps News) को सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र का पुरस्कार
  • Secrets of the Penguins (Talesmith/National Geographic) को सर्वश्रेष्ठ प्रकृति वृत्तचित्र का पुरस्कार
  • Tiler Peck: Suspending Time को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति वृत्तचित्र का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें :- 20 Years Of Fanaa : अभिनेत्री काजोल ने शेयर किया पोलैंड में -27 डिग्री में शूटिंग का मुश्किल अनुभव

Home » Jacinda Ardern की डॉक्यूमेंट्री को सलाम, ‘Prime Minister’ ने जीता Emmy का सर्वोच्च पुरस्कार…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version