Sunday, 20 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलीं डॉ. सौम्या गुर्जर, जयपुर विकास और जीएसटी सुधारों पर हुई अहम चर्चा

जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जीएसटी-2 सुधार, नगर निगम की उपलब्धियों और शहर सौंदर्यकरण पर विस्तार से बातचीत की।

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025:

जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान दोनों के बीच शहर के समग्र विकास, सौंदर्यकरण कार्यों और वित्तीय सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. सौम्या ने वित्त मंत्री को बताया कि राजस्थान में लागू जीएसटी-2 रिफॉर्म्स ने राज्य की आर्थिक स्थिति को नया प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को प्रत्यक्ष राहत मिली है, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों में सरलता और पारदर्शिता बढ़ी है।

महापौर ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, स्थानीय निकाय स्तर पर शहर के सौंदर्यकरण, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिक हितों को बढ़ावा देने की उपलब्धियों को भी साझा किया।

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के नगर निकायों की आर्थिक चुनौतियों और वित्तीय सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर भी वित्त मंत्री के साथ महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

इस दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने नगर निगम के कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “मेरा जयपुर ग्रेटर” भेंट देकर केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version