Tuesday, 20 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं Jamia Student Union Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, जानें 2006 में क्यों भंग हुआ था छात्रसंघ भारतीय लड़की इरा राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड, बनीं सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं Jamia Student Union Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, जानें 2006 में क्यों भंग हुआ था छात्रसंघ भारतीय लड़की इरा राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड, बनीं सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से

17वीं पुण्यतिथि पर दिल्लीवासियों ने राम बाबू शर्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे: जयप्रकाश अग्रवाल

17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

28 जनवरी 2026, नई दिल्ली:

दिल्ली की राजनीति और जनसेवा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क़बूल नगर, शाहदरा स्थित श्री साईं मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवा शिविर के दौरान 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ और चश्मे वितरित किए गए। यह आयोजन जनसेवा के प्रति स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की प्रतिबद्ध सोच को साकार रूप में प्रस्तुत करता दिखा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक विपिन शर्मा, समाजसेवी पारस शर्मा (पिंकी), पूर्व विधायक एवं यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पार्षद शिवानी पांचाल, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जुबैर अहमद, भीष्म शर्मा, ईश्वर बागड़ी, अश्वनी शर्मा, सुशील तिवारी, महेश कपूर, मयंक चतुर्वेदी, जय करण चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ, सिद्धांतनिष्ठ और जनप्रिय नेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के रूप में उनका योगदान आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राजीव भवन का निर्माण स्वर्गीय राम बाबू शर्मा का ऐतिहासिक योगदान है, जो आज भी कांग्रेस संगठन की वैचारिक शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्षों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वहीं, पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राम बाबू शर्मा का जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र की सेवा का माध्यम होनी चाहिए।

एक्रिडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उमड़ी विशाल जनभागीदारी और सेवा गतिविधियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा आज भी जन-जन के दिलों में जीवित हैं और उनकी जनसेवा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version