Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

रजनीकांत की ‘जेलर’ पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, IPL टीम की RCB की जर्सी वाले सीन में होगा बदलाव

नई दिल्ली।

सुपरस्टार रजनीकांतकी ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कमाल कर रही है। फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म का सामना विवादों से भी हो गया। दरअसल, जेलर के एक सीन में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहने हुए एक कलाकार दिखाया गया है। इस मामले को लेकर आईपीएल टीम ने जेलर की टीम को दिल्ली हाईकोर्ट में घसीटा है। आरसीबी के वकील ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जब उन्हें पता चला कि फिल्म में एक दृश्य है जिसमें एक हत्यारा आरसीबी की जर्सी पहने हुए है। दोनों पक्षों ने अब इस मामले को अदालत के बाहर सुलझाने का फैसला किया है।

1 सितंबर से होगा बदलाव

गौरतलब है कि जेलर के निर्माता फिल्म के एक दृश्य में बदलाव करेंगे। ‘जेलर’ के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने हाईकोर्ट को बताया कि बदलाव 1 सितंबर तक कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बदले हुए दृश्य के साथ फिल्म टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि प्रतिवादी और उनके वितरण नेटवर्क सहित उनके लिए या उनकी ओर से काम करने वाले सभी पक्ष उपरोक्त नियमों और शर्तों से बंधे होंगे।

1 सितंबर, 2023 से फिल्म जेलर के नाटकीय चित्रण में आरसीबी टीम की जर्सी संपादित /बदली हुई दिखाई देगी। प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि 1 सितंबर, 2023 के बाद कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा। जहां तक ​​टेलीविजन, सैटेलाइट या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सवाल है, उसकी रिलीज से पहले फिल्म का परिवर्तित संस्करण प्रसारित किया जाएगा।

क्या है फिल्म के सीन में?

‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। ‘जेलर’ के एक सीन में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर, आरसीबी की जर्सी पहने हुए, एक महिला से सेक्सिस्ट संवाद बोलता है। दिल्ली हाईकोर्ट में आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि ‘जेलर’ टीम को इस जर्सी का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई थी और यह दृश्य ब्रांड पर प्रभाव डाल सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version