Tuesday, 03 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 77 जल निकायों की मरम्मत की योजना की समीक्षा हुई

गर्मी से ठीक पहले दिल्ली की भाजपा सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार (9 मई) को डीडीए के आला अफसरों से मुलाकात करके दिल्ली की जल निकायों की मरम्मत की योजनाओं पर चर्चा की। दिल्ली में बढ़ती गर्मी और भविष्य के जल संकट को ध्यान में रखते हुए यह कदम आवश्यक माना जा रहा है।

एलजी ने दी समीक्षा की जानकारी

दिल्ली में 77 जल निकायों के बेहतर संचालन के लिए उनकी मरम्मत की योजना अब बन चुकी है। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने अपने एक्स हेंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- डीडीए द्वारा शहर भर में 77 जल निकायों की मरम्मत का काम तत्काल शुरु किया जाएगा। यह पूरी योजना अगले तीन महीनों की रहने वाली है जिसमें 6 जल निकायों को अगले 30 दिनों में, 48 को 60 दिनों में और बचे हुए 23 को 90 दिनों में ठीक करने की योजना बनाई गई है। इस योजना को लेकर दिल्ली की भाजपा सरकार और डीडीए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
इसके अलावा चर्चा में एलजी ने सभी आला अधिकारियों को इस योजना को तत्काल रूप से शुरु करने और तय समयसीमा पर पूरा करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने भी की योजना की तारीफ

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी जल निकाय की मरम्मत के विषय में उठाये गए इस योजना की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि इस योजना से दिल्ली में विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में अब जनता को पानी की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने बैठक में इस योजना से जुड़े सभी महत्तवपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए कि वे जल्द यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में जल की मांग बढ़ने पर भी इसकी आपूर्ति में कोई कमी न हो। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली की जनता के जल से जुड़े किसी भी शिकायत पर तुरंत समाधान के निर्देश भी दिए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 मई को सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शहर की जल प्रबंधन से जुड़े योजनाओं का आकलन करने के लिए सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।

योजना के तहत आने वाले क्षेत्र

फिलहाल सरकार ने जिन 77 जल निकायों को इस योजना के तहत चुना है, उनमें विशेष रूप से द्वारका, रोहिणी और नरेला के उपशहर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :- Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस छोड़ने से लेकर पूर्वोत्तर के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री बनने तक…..

Home » दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 77 जल निकायों की मरम्मत की योजना की समीक्षा हुई
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version