Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत

पेनकिलर दवाओं पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब आसानी से नहीं मिलेगी ये दवा

नई दिल्ली।

दवाओं की बिक्री को लेकर सरकार नियम कानून बनाती रही है। कई बार तरह तरह की दवाओं को बैन भी किया गया है लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे ही जा कर मेडिकल स्टोर से पेनकिलर नहीं खरीद सकता। दिल्ली सरकार के नए नियम के मुताबिक, कोई भी केमिस्ट बिना प्रिस्क्रिप्शन के अब पेनकिलर नहीं दे सकता। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

क्या है आदेश?
दिल्ली सरकार की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग कंट्रोल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के सभी केमिस्ट अपने यहां पेनकिलर्स दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखेंगे। इसके साथ ही कोई भी केमिस्ट बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के पेन किलर किसी भी व्यक्ति को नहीं देगा। दिल्ली सरकार ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की घटनाओं के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ये फैसला लिया है।

पेनकिलर की वजह से कौन सी बीमारियां होती हैं?
आपको बता दें, अगर आप थोड़े बहुत शारीरिक दर्द में भी पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि पेनकिलर आपके शरीर के उस हल्के से दर्द को तो ठीक कर देगा, लेकिन आप के भीतर एक ऐसी गंभीर बीमारी को छोड़ जाएगा जिससे शायद आप की मौत भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आप ज्यादा पेनकिलर का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में कई गंभीर असर छोड़ती है। यह आपकी किडनी, लिवर और हार्ट को प्रभावित करने लगती है। वहीं अगर जरूरत से ज्यादा पेनकिलर आप ने ले ली तो आप हार्ट अटैक या स्ट्रोक का भी शिकार बन सकते हैं। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह होती है कि कभी भी पेनकिलर खाने से पहले किसी डॉक्टर से जरूरी सलाह जरूर ले लें।

पेनकिलर के साइडइफेक्ट्स क्या होते हैं?
आपको बता दें पेनकिलर खाने के बाद आपको कई तरह के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इनमें लूज मोशन, कब्ज, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम, ब्लीडिंग या पेट में अल्सर जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके साथ ही नींद की कमी होना, सांस से जुड़ी समस्याएं, स्किन पर लाल चकत्ते होना और शरीर में खुजली के साथ जलन होना भी इसमें शामिल है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version