Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

Delhi Games-2025: किकबॉक्सिंग में मोनल और पृथ्वी बने बेस्ट फाइटर

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में खेले जा रहे दिल्ली गेम्स 2025 के तहत विभिन्न खेलों की 40 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है इन सभी खेलों में 11 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड पब्लिक स्कूल परिसर में दिल्ली गेम्स 2025 के अंतर्गत अंडर -11, अंडर -14, अंडर – 17 तथा 17 से अधिक आयु के बच्चों के बीच विभिन्न भार वर्ग के मुकाबला के साथ-साथ हैवीवेट श्रेणी के किकबॉक्सिंग के मुकाबले आयोजित किए गए।

इस मौके पर दिल्ली किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें 100 से अधिक लड़कियां भी शामिल रही। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल दिया गया जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले दो खिलाड़ियों को ब्रोंज मेडल देकर उत्साह वर्धन किया गया।

किकबॉक्सिंग की फुल कॉन्टैक्ट श्रेणी के पुरुष वर्ग में जॉय, डेविड , अविरल, पृथ्वी ,राहुल, चिन्मय, ज़िदान, अभिषेक, ऋतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। सिल्वर मेडल विजेताओं में पार्थ, अरमान कपूर, ओजस, अबू बकर, मोहित, लक्की, आदित्या, अनिकेत, प्रणय ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। महिला वर्ग में गोल्ड मेडल पर दांव लगाने में हरिका, मोनल , प्रियांशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि ज्योत्सना, ईशा और तनीषा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

बेस्ट फाइटर के रूप में महिला वर्ग में मोनल कुकरेजा और पुरुष वर्ग में पृथ्वी लक्जरी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित दिल्ली किकबॉक्सिंग के अध्यक्ष अर्जुन नीझावन ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में इतनी ज्यादा संख्या में किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का आना साबित करता है कि यह खेल अब मजबूती से आगे बढ़ेगा। महासचिव अनिल शर्मा ने भी उपस्थित खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि वह किक बॉक्सिंग की मजबूती के लिए खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version