Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

DC vs GT: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, मैच जीतने पर पंत ने भी मांगी माफी

नई दिल्ली।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज रसिख सलाम को आईपीएल की आचार संहिता के उल्‍लंघन का दोषी पाकर मैच रेफरी ने फटकार लगाई है। वहीं मैच जीतने के बाद ऋषभ पंत ने अपने शॉट की वजह से चोटिल होने वाले कैमरामैन देवाशीष से कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ वीडियो शेयर कर माफी मांगी है। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से मात देकर प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा है।

इस मैच में रसिख ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 के अंतर्गल लेवल 1 अपराध किया। इसमें शामिल है, ”ऐसी भाषा, एक्‍शन या संकेत देना, जो अन्‍य खिलाड़ी का आक्रामक रिएक्‍शन निकालने को प्रोत्‍साहित करे।” आईपीएल ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, ”सलाम ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध किया। उन्‍होंने अपराध स्‍वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा लगाए जुर्माने को स्‍वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्‍लंघन पर मैच रेफरी का निर्णय सर्वमान्‍य होता है।”

बता दें कि रसिख सलाम ने अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेले गए हाई स्‍कोरिंग मुकाबले में गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 44 रन देकर तीन विकेट झटके। सलाम ने साई सुदर्शन, शाह रुख खान और साई किशोर को अपना शिकार बनाया। रसिख सलाम जम्‍मू-कश्‍मीर के खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने 2018 में डेब्‍यू के बाद केवल दो फर्स्‍ट क्‍लास मैच और सात लिस्‍ट-ए करियर मैच खेले हैं। दिल्‍ली को अपने तेज गेंदबाज से आगे बेहतर प्रदर्शन की काफी उम्‍मीदें हैं।

पंत ने खेली तूफानी पारी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने गुजरात टाइटंस को करीबी मैच में 4 रन से मात दी। दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी की और कप्‍तान ऋषभ पंत 43 गेंद पर नाबाद 88 की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने जवाबी हमला बोला, लेकिन लक्ष्‍य को हासिल करने में नाकाम रही। गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन बना सकी। मैच के बाद आईपीएल के ऑफिशियल x अकाउंट से पंत द्वारा माफी मांगने का वीडियो शेयर किया गया।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की यह 9 मैचों में चौथी जीत रही और वो आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम 9 मैचों में पांच शिकस्‍त के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर जमी हुई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version