Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

BlueEra: भारत का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप लॉन्च

डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

03 सितंबर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल :

भारत ने 15 अगस्त डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश का पहला पूर्ण रूप से स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप, “BlueEra App”, 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में लॉन्च किया गया। यह ऐप पूरी तरह से भारतीय तकनीक और विकास पर आधारित है, जिसमें किसी भी विदेशी निवेश की भागीदारी नहीं है।

“BlueEra App” एक स्वदेशी बहु-कार्यात्मक मंच है, जो सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स एवं रोजगार के अवसर, और सुरक्षित मैसेजिंग को एक ही स्थान पर एकीकृत करता है। यह ऐप भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ छोटे व्यवसायों, विक्रेताओं और स्थानीय बाजारों को सशक्त बनाने के लिए निर्मित किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह मंच स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने और भारतीय प्रतिभा को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

आत्मनिर्भर भारत बनाने में डिजिटल सेवाओं में स्वदेशी सोशल मीडिया मंच की अहम भूमिका होगी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल को बड़ी भूमिका निभानी होगी। इसी कड़ी में BlueEra App पश्चिम बंगाल निवासियों की भावनाओं को स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप प्रदान करता है जिससे प्रदेश का करोड़ों रुपया विदेश जाने से बचेगा और ‘पश्चिम बंगाल को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था’ बनने में बड़ी मदद मिलेगी और देश भी समृद्ध होगा।

पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए, “BlueEra” के सह संस्थापक – मनीष शर्मा ने कहा, ” आज समय की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि —बहुत सारे विदेशी चैट एवं एन्क्रिप्शन का लॉलिपॉप देकर हमारे लोगों का डेटा अपनी पैरेंट कंपनी और अन्य विदेशी कंपनियों को बेचकर हमें भारतीयों को आपस में लड़ाया जा रहा है। Team BlueEra App और हम भारत के लोग ऐसा होने नहीं देंगे, इसलिए भारत लाया है अपनों के लिए — आपका अपना पूर्णत: रूप से स्वदेशी ऐप जो सशक्त करेगा भारत की अर्थव्यवस्था और भारतवासियों को।’’

सह संस्थापक – अवधेश कुमार ने कहा, ” बहुत सारी विदेशी निवेश वाली फूड इंडस्ट्री और ई-कॉमर्स कंपनियां हमारे बाज़ार को तबाह करने पर तुली हुई हैं। BlueEra स्वदेशी जन आंदोलन द्वारा व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने और बाज़ारों को वापस से गुलज़ार करने के लिए आपका सहयोग चाहता है।”

बोर्ड सदस्य अंजली पांडे ने आगे कहा,
“विदेशी मीडिया ने हमारे बच्चों और हमारे समाज का बहुमूल्य समय कंटेंट क्रिएटर का लॉलिपॉप देकर गुमराह किया है और हमारे भाई-बंधुओं को अपना घर-बार छोड़कर परदेस में काम करने के लिए जाना पड़ता है। BlueEra के माध्यम से हम नज़दीकी जॉब ढूंढ सकते हैं जिससे स्वरोज़गार के नए अवसर बनेंगे। आपके समर्थन के साथ — BlueEra, स्वदेशी जन आंदोलन की ओर एक नया कदम। यह केवल एक ऐप नहीं, बल्कि समय की मांग है। हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे स्वदेशी जन आंदोलन का हिस्सा बनें और देश का स्वाभिमान बढ़ाने में सहयोग दें।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version