Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

भारत टेक्स 2026 में बिहार पैवेलियन का जलवा बरकरार, तीसरे दिन भी आगंतुकों की रही भारी भीड़

नई दिल्ली/पटना: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा स्थापित बिहार पैवेलियन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, खरीदारों, टेक्सटाइल उद्यमियों और अन्य हितधारकों ने बड़ी संख्या में पैवेलियन का दौरा कर बिहार के तेजी से विकसित हो रहे वस्त्र एवं परिधान उद्योग, निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

तीसरे दिन आंध्र प्रदेश सरकार की हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री श्रीमती एस. साविता, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के अध्यक्ष श्री जावेद अशरफ, महाराष्ट्र के रेशम निदेशालय (Directorate of Sericulture, Maharashtra) के उप निदेशक डॉ. महेंद्र बी. धावले तथा बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यापारी आयोग के नामित सदस्य श्री रोहित चंद्र ने बिहार पैवेलियन का भ्रमण किया।

इस अवसर पर हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक डॉ. विद्या नंद सिंह, एमएसएमई निदेशक श्री अमन समीर तथा उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों को बिहार के टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, कौशल विकास पहलों तथा राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी गई। उन्होंने बिहार की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तशिल्प विरासत, जीआई-टैग उत्पादों, निवेश संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

बिहार पैवेलियन के माध्यम से राज्य की समृद्ध वस्त्र परंपरा, जीआई-टैग उत्पादों, हस्तशिल्प, आधुनिक औद्योगिक दृष्टिकोण तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल वैल्यू चेन में उपलब्ध व्यापक निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान अनेक निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं खरीदारों ने बिहार में निवेश एवं औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई।

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन प्राप्त उत्साहजनक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि बिहार वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में देश के उभरते हुए निवेश गंतव्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। राज्य की समृद्ध परंपरा, कुशल मानव संसाधन, प्रगतिशील नीतियां तथा विकसित होता औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बिहार को टेक्सटाइल निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बना रहे हैं।

उद्योग विभाग ने सभी निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों से 17 जुलाई 2026 तक हॉल संख्या-11, स्टॉल A4, भारत मंडपम, नई दिल्ली स्थित बिहार पैवेलियन का भ्रमण कर राज्य के टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित होने का आग्रह किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version