Thursday, 24 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल

Bihar: भागलपुर में शिक्षिका ने बच्चों से धुलवाया स्कूटर, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

“मैडम के स्कूटर का कीचड़ तो बच्चों ने साफ कर दिया, लेकिन उनके मन का कीचड़ कौन साफ करेगा?”—सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा

Bihar के भागलपुर जिले से सामने आए एक वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है। जगदीशपुर प्रखंड के मुक्हेरिया मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दो स्कूली बच्चों से अपने कीचड़ लगे स्कूटर की सफाई करवा रही हैं। यह घटना कक्षा समय के दौरान हुई, जिससे स्कूल में पढ़ाई बाधित हुई।

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी गई है। उनका कहना है कि स्कूल का समय और बच्चों की ऊर्जा शिक्षा के लिए होनी चाहिए, न कि शिक्षकों के निजी कामों में।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

यह वीडियो 16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और देखते ही देखते 72,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूज़र ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा,
“बच्चों ने मैडम के स्कूटर का कीचड़ साफ कर दिया, लेकिन मैडम के दिमाग का कीचड़ कौन साफ करेगा?”

ट्विटर पर कई लोगों ने शिक्षिका को निलंबित करने की मांग की है। एक यूज़र ने लिखा, “इस मैडम को तुरंत सस्पेंड करो।” वहीं, कुछ यूज़र्स ने सरकारी नौकरी के ‘अहंकार’ की आलोचना करते हुए कहा, “यह सरकारी नौकरी की ताकत दिखा रही हैं।”

हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत नहीं माना और शिक्षिका का बचाव भी किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो प्रेस के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुआ है और संबंधित शिक्षिका से इस विषय में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने न केवल शिक्षिका की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार और शिक्षक-छात्र संबंधों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

कर्नाटक में भी हुई थी इसी तरह की घटना

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु के येलहंका क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां छात्रों से शौचालय साफ करवाया गया। कर्नाटक शिक्षा विभाग की स्पष्ट मनाही के बावजूद ऐसा हुआ, और अब उस स्कूल की भी जांच की जा रही है।

इस तरह की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करती हैं। शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा भी होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि भागलपुर के इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या इससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं रुक सकेंगी।

ये भी पढ़ें :- कोचिंग सेंटरों की भ्रामक विज्ञापनबाजी पर सख्त हुई CCPA, कई संस्थानों को भेजे नोटिस

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version