Tuesday, 22 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश किया रद्द OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश

पहलगाम हमले के बाद बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद की चंदोला झील के पास अवैध बांग्लादेशी बस्तियों पर चला बुलडोजर, 800 से ज्यादा हिरासत में

पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में 143 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान, ड्रोन से निगरानी और फार्महाउस पर छापेमारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और शरणार्थियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में गुजरात पुलिस और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने मिलकर रविवार, 28 अप्रैल को अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास अवैध रूप से बसी झुग्गियों पर बड़ा अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर झुग्गियों को गिरा दिया और 800 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें से 143 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की गई है। इलाके की बिजली काटकर ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि कोई विरोध न हो सके।

करीब 2000 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह अभियान चला, जिसमें 50 जेसीबी मशीनें, 30 डंपर और 10 से अधिक ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आसपास के फार्महाउसों और संदिग्ध ठिकानों पर भी छापे मारे। लल्ला बिहारी नामक व्यक्ति के फार्महाउस में जबरन प्रवेश कर निर्माण को हथौड़ों से तोड़ा गया।

क्राइम ब्रांच के ज्वॉइंट सीपी शरद सिंघल ने जानकारी दी कि चंदोला झील क्षेत्र की यह बस्ती पहले 2009 में भी हटाई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद यहां दोबारा अवैध कब्जा कर लिया गया। हालिया सर्वे में यह स्पष्ट हुआ कि तालाब की सरकारी जमीन पर मिट्टी भरकर अवैध झोपड़ियां बनाई गई थीं। यह अभियान एएमसी द्वारा चलाया गया, जबकि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की थी।

इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), साइबर क्राइम यूनिट और स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) की टीमें भी शामिल रहीं। प्रशासन अब शाह आलम, सियासत नगर, नवाबनगर और फूलगिरी क्षेत्र की अन्य अवैध बस्तियों की पहचान कर रहा है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखा पत्र

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version