Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

एएमएल/सीएफटी गाइडलाइंस के प्रभावी ऑपरेशनलाइजेशन पर BWA की वर्कशॉप, FIU-IND ने कम्प्लायंस सशक्त करने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 18 मार्च 2026

भारत वेब3 एसोसिएशन (BWA) ने नई दिल्ली में वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (VDA SPs) के लिए अपडेटेड एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटरिंग द फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (एएमएल/सीएफटी) गाइडलाइंस के ऑपरेशनलाइजेशन पर एक क्लोज्ड-डोर वर्कशॉप आयोजित की। कार्यक्रम में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट–इंडिया (FIU-IND) के अधिकारी और PMLA के तहत रजिस्टर्ड रिपोर्टिंग एंटिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

वर्कशॉप में FIU-IND के डायरेक्टर श्री अमित मोहन गोविल ने चीफ गेस्ट के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वर्चुअल डिजिटल एसेट सेक्टर में एएमएल/सीएफटी नियमों का सही तरीके से पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत कम्प्लायंस सिस्टम न केवल देश की फाइनेंशियल सिस्टम की इंटीग्रिटी बनाए रखते हैं, बल्कि इस नए सेक्टर में भरोसा भी बढ़ाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री और रेगुलेटर्स के बीच लगातार संवाद की जरूरत पर भी जोर दिया।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य FIU-IND और इंडस्ट्री के बीच अपडेटेड गाइडलाइंस को समझने और लागू करने को लेकर स्पष्टता बढ़ाना था। चर्चा में कम्प्लायंस की तैयारी, निगरानी को बेहतर बनाने और रिपोर्टिंग एंटिटी के सामने आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर फोकस किया गया।

FIU-IND की एडिशनल डायरेक्टर श्रीमती अशिमा बत्रा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कम्प्लायंस से जुड़ी रेगुलेटरी अपेक्षाओं और बेहतर प्रैक्टिसेज पर अपने विचार साझा किए।

वर्कशॉप के दौरान अलग-अलग सेशंस में ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग, सस्पिशियस ट्रांजैक्शन रिपोर्टिंग, रिस्क मैनेजमेंट, गवर्नेंस और कम्प्लायंस ट्रेनिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद FIU-IND और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के बीच इंटरैक्टिव चर्चा में व्यावहारिक चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में वर्चुअल डिजिटल एसेट सेक्टर से जुड़े प्रमुख सर्विस प्रोवाइडर्स और BWA के मेंबर्स ने हिस्सा लिया। यह वर्कशॉप रेगुलेटर्स और इंडस्ट्री के बीच बेहतर तालमेल बनाने और सेक्टर में रेगुलेटरी स्पष्टता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

भारत वेब3 एसोसिएशन के चेयरपर्सन श्री दिलीप चेनॉय ने कहा,
“BWA भारत में एक जिम्मेदार और कम्प्लायंट डिजिटल एसेट इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। FIU-IND के गाइडेंस ने एएमएल/सीएफटी कम्प्लायंस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। यह वर्कशॉप इसी दिशा में संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास है।”

वर्कशॉप का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि रेगुलेटर्स और इंडस्ट्री के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाएगा, ताकि वर्चुअल डिजिटल एसेट सेक्टर में कम्प्लायंस स्टैंडर्ड्स को और बेहतर बनाया जा सके।

भारत वेब3 एसोसिएशन के बारे में
भारत वेब3 एसोसिएशन वेब3 इकोसिस्टम के प्रमुख प्रतिभागियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक इंडस्ट्री बॉडी है। यह संस्था जिम्मेदार इनोवेशन को बढ़ावा देने, कम्प्लायंस स्टैंडर्ड्स को मजबूत करने और इंडस्ट्री व पॉलिसीमेकर्स के बीच संवाद को प्रोत्साहित करती है।

FIU-IND के बारे में
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट–इंडिया (FIU-IND) देश की राष्ट्रीय एजेंसी है, जो सस्पिशियस फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा करने, उसका विश्लेषण करने और संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने का काम करती है। PMLA के तहत स्थापित यह संस्था मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग से निपटने में अहम भूमिका निभाती है।

FIU-IND घरेलू एजेंसियों, रेगुलेटरी संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर फाइनेंशियल अपराधों की रोकथाम पर काम करती है और रिपोर्टिंग एंटिटी के कम्प्लायंस की निगरानी भी करती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version