Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक

उपराष्ट्रपति की गरिमामयी मौजूदगी में भारत पर्व 2026 का समापन, मखाना झांकी ने खींचा ध्यान

लाल किले पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और जनसहभागिता के साथ भारत पर्व 2026 का भव्य उत्सव

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के तहत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का समापन समारोह 31 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञानपथ पर आयोजित किया गया, जिसमें माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 26 से 31 जनवरी तक आयोजित भारत पर्व, भारत की सांस्कृतिक, रचनात्मक और बहुरंगी विरासत का जीवंत मंच है। भारत पर्व 2026 में गणतंत्र दिवस की भव्य झांकियां, सशस्त्र बलों के बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों तथा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देश की एकता और विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

इस वर्ष भारत पर्व को जनता से जबरदस्त प्यार मिला है। प्रतिदिन आगंतुकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक जनउत्सव का रूप दे दिया। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुले इस आयोजन में अखिल भारतीय फूड कोर्ट, हस्तशिल्प एवं हथकरघा बाजार, केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के पवेलियन, स्टूडियो किचन सत्र, नुक्कड़ नाटक और DIY कार्यशालाओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया।

भारत पर्व 2026 में बिहार पर्यटन के स्टॉल ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। बिहार के स्टॉल में राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। बोधगया, नालंदा, राजगीर और वैशाली जैसे विश्वविख्यात पर्यटन स्थलों के साथ-साथ मधुबनी, मंजूषा और टिकुली जैसी लोककलाओं ने देश-विदेश से आए पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बच्चों को वीआर टेक्नोलाॅजी से बिहार पर्यटन स्थलों की सैर करना खासा पसंद आया।

बिहार सरकार की मखाना झांकी इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रही। “बिहार का सुपरफूड” कहे जाने वाले मखाना की खेती, उसके पोषण मूल्य, रोजगार सृजन और वैश्विक बाजार में इसकी बढ़ती मांग को झांकी के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। मिथिला क्षेत्र से जुड़े मखाना उत्पादन की परंपरा, किसानों की मेहनत और बिहार की आर्थिक प्रगति में इसके योगदान को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत कर आगंतुकों ने खूब सराहा।

समापन समारोह के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भारत पर्व जैसे आयोजनों को भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत रखने वाला मंच बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश की विविधता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों के पवेलियनों और विशेष रूप से पर्यटन स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि ये भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version