Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

नई दिल्ली में अटल पुरस्कार 2025 का आयोजन, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने किया सम्मान वितरण

अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को अटल पुरस्कार 2025 से नवाज़ा गया।

नई दिल्ली | 23 दिसंबर 2025

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा, सुशासन और जनसेवा की विरासत को समर्पित अटल फाउंडेशन ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन, कस्तूरबा गांधी मार्ग में अटल श्री सम्मान समारोह 2025 एवं अटल पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को सम्मान प्रदान किया। समारोह में सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन अविनाश राय खन्ना, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल तथा आध्यात्मिक गुरु एवं पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म इंडिया इशिका तनेजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि अटल फाउंडेशन समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा,
“शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन की पहलें सामाजिक समरसता को सशक्त करती हैं और अटल जी की लोककल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाती हैं।”

https://notdnews.com/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-23-at-5.48.55-PM.mp4

समारोह के दौरान चार विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। अटल रत्न पुरस्कार 2025 पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को प्रदान किया गया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के लिए नौ व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, 20 विशिष्ट व्यक्तियों को अटल श्री पुरस्कार और सार्वजनिक सेवा व सामाजिक विकास में निरंतर योगदान के लिए 11 लोगों को अटल गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा,
“अटल जी का दर्शन समावेशी विकास, सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना पर आधारित था। फाउंडेशन अपने सभी प्रयासों के माध्यम से उन्हीं मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version