Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक?

वर्ष 2026 के लिए वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की एंटी-रैगिंग समिति का पुनर्गठन

वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को एंटी-रैगिंग समिति में सदस्य बनाया गया, मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई

नई दिल्ली | 24 जनवरी 2026

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल ने छात्र सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा रैगिंग के विरुद्ध नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए अपनी एंटी-रैगिंग समिति का पुनर्गठन किया है।

जारी किए गए आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, इस समिति में वरिष्ठ प्राध्यापक, छात्रावास वार्डन, सिविल प्रशासन और पुलिस के प्रतिनिधि, विधि विशेषज्ञ, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, अभिभावक तथा छात्र प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। यह पुनर्गठन पूर्व में गठित सभी एंटी-रैगिंग समितियों को निरस्त करता है।

वर्ष 2026 के लिए गठित नई समिति में वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एंटी-रैगिंग समिति के मीडिया समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकेश कुमार सिंह ने कहा,
“मैं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल की निदेशक एवं प्रोफेसर तथा प्रधानाचार्य और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गीतिका खन्ना का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे एंटी-रैगिंग समिति का सदस्य नियुक्त किया और समिति के मीडिया समन्वयक के रूप में दायित्व सौंपा।”

एंटी-रैगिंग समिति का गठन डॉ. गीतिका खन्ना, निदेशक एवं प्रोफेसर तथा प्रधानाचार्य और मेडिकल डायरेक्टर, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के अधिकार क्षेत्र में किया गया है।

यह समिति रैगिंग की रोकथाम से जुड़े निवारक उपायों की निगरानी, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा संस्थान और नियामक दिशानिर्देशों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत है। समिति का यह पुनर्गठन कॉलेज की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया और छात्र कल्याण व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version