Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप: अंजली ने एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, कनक ने दो वर्गों में मचाया धमाल

हरियाणा टीम ने भी टीम स्पर्धा में जीता सोना

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

राजधानी की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में महिला एयर पिस्टल स्पर्धा ने रोमांच की नई कहानी लिख दी। राजस्थान की अंजलि शेखावत ने फाइनल में ऐसा सधा हुआ प्रदर्शन किया कि दर्शकों की सांसें थम गईं और अंत में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे स्थान से फाइनल में पहुंचीं अंजलि ने जैसे ही फाइनल में कदम रखा, उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने 240.5 का दमदार स्कोर बनाकर मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। हरियाणा की कनक ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन 238.7 के स्कोर के साथ उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं पंजाब की अगम रंजीत कौर ग्रेवाल 216 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

दिलचस्प बात यह रही कि क्वालिफिकेशन में सबसे ऊपर रहीं ओलंपियन ईशा सिंह (582-20x) फाइनल में नजर नहीं आईं। उनके साथ मध्य प्रदेश की महीमा तुर्ही अग्रवाल भी अंतिम दौर में नहीं उतरीं, जिससे मुकाबले का समीकरण पूरी तरह बदल गया। फाइनल के दौरान हर शॉट पर नजरें टिक गई थीं। रेलवे की युविका तोमर ने 196.1 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि मुस्कान चाहल पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में हरियाणा की दूसरी मुस्कान ने छठा स्थान प्राप्त किया।

कनक का डबल धमाका

महिला वर्ग में रजत जीतने वाली कनक ने जूनियर वर्ग में अपने खेल का स्तर और ऊपर उठा दिया। उन्होंने 238.4 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हरियाणा की प्रियांशी पूर्वा ने 237.5 के साथ रजत और केतन ने 216.8 के साथ कांस्य पदक जीता। कनक का प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। यूथ महिला वर्ग में भी उन्होंने शानदार निशानेबाजी करते हुए 244.3 का स्कोर बनाया और एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया। हरियाणा की नव्या ने रजत और आर्मी की अंजलि महेंद्र भगवत ने कांस्य पदक हासिल किया।

टीम इवेंट में हरियाणा का दबदबा

टीम स्पर्धा में भी हरियाणा ने अपनी ताकत दिखा दी। प्रियांशी पूर्वा, नव्या और सुरभि राव की तिकड़ी ने 1718.0-48x का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रेलवे की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 1710.0-40x के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं उत्तर प्रदेश की टीम ने 1709.0-50x के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version