संघर्ष प्रभावित देशों में रह रहे भारतीय नागरिक मेडिकल, सुरक्षा और निकासी सहायता के लिए तुरंत कर सकते हैं संपर्क
मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल संपर्क जारी किए हैं। ये संपर्क विवरण उन देशों के लिए हैं जहां हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, सुरक्षा सहायता, निकासी (इवैक्युएशन) समर्थन या किसी भी आपात स्थिति में किया जा सकता है।
नीचे देशवार संपर्क विवरण दिए गए हैं:
रामल्लाह (फिलिस्तीन)
फोन: +970592916418
ईमेल: repoffice@mea.gov.in / cons.ramallah@mea.gov.in
दोहा (कतर)
फोन: 00974-55647502
ईमेल: cons.doha@mea.gov.in
रियाद (सऊदी अरब)
फोन: 00-966-11-4884697
व्हाट्सएप: 00-966-542126748
टोल फ्री: 800 247 1234
ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in
तेल अवीव (इजरायल)
फोन: +972-54-7520711 / +972-54-2428378
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
तेहरान (ईरान)
फोन: +989128109115 / +989128109109 / +989128109102 / +989932179359
अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)
टोल फ्री: 800-46342
व्हाट्सएप: +971543090571
ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in / ca.abudhabi@mea.gov.in
कुवैत
फोन: +96565501946
ईमेल: community.kuwait@mea.gov.in
बहरीन
फोन: 00973-39418071
मस्कट (ओमान)
टोल फ्री: 80071234
व्हाट्सएप: +96898282270
ईमेल: cw.muscat@mea.gov.in / cons.muscat@mea.gov.in
जॉर्डन
फोन: 00962-770 422 276
बगदाद (इराक)
फोन: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899
वेबसाइट: https://www.eoibaghdad.gov.in
ईमेल: cons.baghdad@mea.gov.in / cons1.baghdad@mea.gov.in / pol.baghdad@mea.gov.in
अमेरिका-ईरान टकराव से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव
28 फरवरी को अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिका और सहयोगी इजरायली सेनाओं तथा ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया है। इन हमलों में खाड़ी देशों के आसपास और इजरायल के भीतर भी लक्ष्य शामिल रहे हैं।
लगातार जारी सैन्य कार्रवाई ने व्यापक क्षेत्रीय टकराव की आशंका को बढ़ा दिया है।
भारत ने जताई गंभीर चिंता, संयम की अपील
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत गंभीर रूप से चिंतित है। मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने का आग्रह किया है।
भारत ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर जोर दिया गया है।
दुनिया के बड़े खिलाड़ी अपनी चालें चलते रहेंगे, लेकिन आम नागरिकों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी है सतर्क रहना और इन इमरजेंसी नंबरों को सुरक्षित रखना। सुरक्षित रहना कभी आउटडेटेड नहीं होता।
ये भी पढ़ें :- भारतीय हिंदू परिवार ने डॉ. मल्लप्पा को सौंपी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात
