Wednesday, 28 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज

थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर

मानवीय संवेदनाओं, पश्चाताप और जीवन में मिले दूसरे मौके की कहानी कहती है ‘धबकारो’, 27 अगस्त से होगी एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग

अहमदाबाद: गुजराती मनोरंजन जगत में प्रीमियम और गुणवत्तापूर्ण कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में JOJO OTT ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘हेल्लारो’ के निर्देशक अभिषेक शाह की चर्चित गुजराती फिल्म ‘धबकारो’ के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की है। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार और समीक्षकों की सराहना हासिल कर चुकी यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 27 अगस्त को एक्सक्लूसिव रूप से JOJO OTT ऐप पर स्ट्रीम होगी और दुनिया भर के गुजराती दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

‘धबकारो’ फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, द मूविंग मंच और हरफनमौला फिल्म्स द्वारा किया गया है। इसके निर्माता यतीन पंचासरा, कंदीसा पंचासरा, अमर देसाई, जैमिन पटेल, आयुष पटेल, अभिषेक शाह, मीत जानी और प्रतीक गुप्ता हैं; जबकि दीप्ति दिनेश जिंदल एसोसिएट प्रोड्यूसर और बंसरी घाघड़ा को-प्रोड्यूसर के रूप में सेवा दे रही हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक शाह द्वारा किया गया है। दिग्गज अभिनेता देवेन भोजानी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें आर्जव त्रिवेदी, कुमुद मिश्रा, तेजल पंचासरा और सनत व्यास के शानदार अभिनय का सहयोग मिला है। फिल्म का संगीत मेहुल सुरती द्वारा तैयार किया गया है।

इस घोषणा पर उत्साह व्यक्त करते हुए JOJO App के फाउंडर और CEO ध्रुविन शाह ने कहा, “JOJO का मुख्य उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ और विश्वस्तरीय गुजराती स्टोरीटेलिंग को दुनिया भर में रहने वाले गुजरातियों तक पहुंचाना है। अभिषेक शाह जैसे नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर की फिल्म ‘धबकारो’ को आगामी 27 अगस्त को हमारे प्लेटफॉर्म पर लाते हुए हमें अत्यंत गर्व हो रहा है। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पश्चाताप का एक गहरा अनुभव है। देवेन भोजानी और पूरी कास्ट का शानदार अभिनय हर दर्शक के दिल को छू लेगा। हमें पूरा विश्वास है कि थिएटरों के बाद अब JOJO पर भी इस फिल्म को दर्शकों का अपार प्यार मिलेगा।”

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “गुजराती सिनेमा अपनी स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है। ‘धबकारो’ फिल्म के माध्यम से गुजराती सिनेमा इंडस्ट्री में प्रवेश करना नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए एक बेहद खास अनुभव रहा है। इस हृदयस्पर्शी कहानी को दुनिया भर के गुजराती दर्शकों तक पहुंचाने और क्षेत्रीय सिनेमा का दायरा और मजबूत करने के लिए JOJO के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

फिल्म के निर्देशक अभिषेक शाह ने कहा, “‘धबकारो’ मेरे लिए एक बेहद खास और इमोशनल फिल्म है। यह कहानी मानवीय संवेदनाओं और जीवन में मिलने वाले दूसरे मौके के बारे में है। देवेन भोजानी सहित सभी कलाकारों ने इस कहानी को बेहद खूबसूरती से जीवंत किया है। JOJO ऐप के माध्यम से यह फिल्म दुनियाभर के गुजराती दर्शकों तक पहुंचेगी, इसकी मुझे बेहद खुशी है।”

फिल्म ‘धबकारो’ एक धनी और कठोर व्यापारी डाह्याभाई (देवेन भोजानी) की कहानी है, जिनके हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आता है और वे अतीत में की गई गलतियों व अन्याय के लिए माफी मांगने की एक भावुक यात्रा पर निकलते हैं।

JOJO ऐप अपने दर्शकों को लगातार नया और मनोरंजक कंटेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 27 अगस्त से दुनियाभर के गुजराती दर्शक अपनी पसंदीदा स्मार्ट टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर JOJO ऐप डाउनलोड करके ‘धबकारो’ फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

JOJO दुनियाभर में गुजराती कंटेंट परोसने वाला एक तेजी से उभरता हुआ डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है। ओरिजिनल वेब सीरीज, हिट फिल्मों, नाटकों और संगीत के माध्यम से JOJO ग्लोबल गुजराती समुदाय को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य कर रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version