Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो में कर सकते हैं फ्री में सफर, सुबह 4 बजे ही शुरू हो जाएगी सेवा

नई दिल्ली।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कल यानि 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। परेड देखने आने वाले लोगों से पुलिस ने अपील की है कि वो कर्तव्य पथ आने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से मेट्रो शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा परेड स्थल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर खास कूपन दिए जाएंगे, जिसकी मदद से यात्री कर्तव्य पथ तक पहुंच पाएंगे।

मिलेंगे परेड के लिए यात्रा कूपन

जानकारी के अनुसार, रिपब्लिक डे परेड में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी 26 जनवरी को अपनी सर्विसेज सुबह चार बजे से सभी लाइनों पर शुरू कर देगी। इस सर्विस की वजह से लोग कर्तव्य पथ पर आसानी से पहुंच सकेंगे। डीएमआरसी के अनुसार सुबह छह बजे तक मेट्रो की सर्विस 30 मिनट पर उपलब्ध होगी। इसके बाद मेट्रो की नियमित सर्विस शुरू हो जाएगी। मेट्रो स्टेशन पर रिपब्लिक डे समारोह के ई-इनविटेशन कार्ड और ई-टिकट के साथ सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र को दिखाकर लोग अपनी यात्रा का कूपन ले सकेंगे। इस कूपन से लोग सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और उद्योग भवन तक की यात्रा कर सकेंगे। इन दो स्टेशनों से ही कर्तव्य पथ पहुंचा जा सकता है। डीएमआरसी के अनुसार वापसी में भी यात्रा के लिए यही कूपन मान्य होगा। डीएमआरसी के अनुसार जिन यात्रियों की एंट्री एनक्लोजर 1 से 9 तक और वी1 व वी2 की होगी वह उद्योग भवन उतरेंगे। वहीं जिनके पास एनक्लोजर 10 से 24 और वीएन के इनविटेशन कार्ड होंगे वह सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर उतर सकेंगे। यात्रियों को सूचना देने के लिए ट्रेनों के अंदर अनाउसमेंट भी की जाएगी।

4 रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग की नहीं होगी अनुमति

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के चार बड़े रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार पर 25 जनवरी की रात 8:00 बजे से लेकर 26 जनवरी की दोपहर 12:00 तक गाड़ियों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इन स्टेशनों में गाड़ियों की पार्किंग की अनुमति नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन स्टेशनों पर आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version