Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

130 किमी. की रफ्तार से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस की छत पर लेट दिल्ली से कानपुर पहुंच गया युवक, पता चलने पर अधिकारियों की उड़ी नींद

उतारने के लिए बंद करनी पड़ी ओएचई लाइन

नई दिल्ली।

130 किमी. की रफ्तार से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस की छत पर लेट एक युवक दिल्ली से कानपुर पहुंच गया। जब अधिकारियों ने यह नजारा देखा तो उनकी नींद उड़ गई। जानकारी मिलते ही रात एक बजे रेलवे महकमा कानपुर स्टेशन पहुंच गया। और युवक को उतारने के लिए ओएचई लाइन भी बंद करानी पड़ी। इस दौरान ट्रेन 45 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।

बता दें कि ट्रेन के ऊपर से 25 हजार वोल्ट की लाइन जाती है। यदि युवक खड़ा हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वह पांच घंटे दिल्ली से कानपुर तक नॉन स्टॉप ट्रेन की छत पर लेटा रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी ने उसे देखा तक नहीं। गौरतलब है कि आनंद विहार टर्मिनल से हमसफर एक्सप्रेस 12572 सोमवार रात 8 बजे दिल्ली से चलकर कानपुर रात 12:53 बजे प्लेटफार्म नंबर 9 पर आई। यह गोरखपुर तक जाती है। तभी यात्रियों ने इंजन से पांचवे कोच बी-11 की छत पर एक युवक को लेटे हुए देखा। यात्रियों ने शोर मचाया तो रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा।

पहुंचा रेलवे का अमला

जानकारी मिलते ही डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल शर्मा भी आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक पहले तो युवक आराम से लेटा हुआ था, जैसे वह छुपने का प्रयास कर रहा हो। फिर उसने गर्दन और पैर हिलाया। अधिकारियों ने उसको समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों को डर था कि ज्यादा बोलने पर कहीं युवक खड़ा न हो जाए। इससे वह ओएचई के संपर्क में आ सकता था। कई बार समझाने पर भी युवक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ तो ओएचई लाइन बंद कर उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान फतेहपुर के बिंदकी थानाक्षेत्र के दिलीप कुमार के रूप में हुई है।

मानसिक रूप से बताया जा रहा बीमार

डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसके घरवालों को जानकारी दे दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना में आरोपी को तीन साल की सजा व 500 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version