Saturday, 08 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
असम बाढ़ राहत के लिए Gen Z, DU और नॉर्थ ईस्ट छात्रों ने बढ़ाया मदद का हाथ Great Train Robbery, 1963: जब एक नकली सिग्नल दिखाकर लुटेरों ने लूट ली पूरी ट्रेन, जानिए दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन डकैती की कहानी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक, संसद में उठी SHIELD बिल की चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा! 8 की मौत, 11 घायल Happy Birthday Roger Federer: 20 ग्रैंड स्लैम खिताब और 237 हफ्तों तक लगातार नंबर-1, एक गुस्सैल टेनिस प्लेयर कैसे बना ‘टेनिस का जेंटलमैन’ अमेरिकी सीनेटर टिम शीही ने डॉ. के. ए. पॉल का समर्थन, FCRA पर मोदी सरकार से अपील Bengaluru 5-Star Hotel Raid: महंगे होटलों की रसोई में मिला एक्सपायर्ड दूध और खराब मांस, 26 होटलों पर Food Safety की जांच असम बाढ़ राहत के लिए Gen Z, DU और नॉर्थ ईस्ट छात्रों ने बढ़ाया मदद का हाथ Great Train Robbery, 1963: जब एक नकली सिग्नल दिखाकर लुटेरों ने लूट ली पूरी ट्रेन, जानिए दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन डकैती की कहानी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक, संसद में उठी SHIELD बिल की चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा! 8 की मौत, 11 घायल Happy Birthday Roger Federer: 20 ग्रैंड स्लैम खिताब और 237 हफ्तों तक लगातार नंबर-1, एक गुस्सैल टेनिस प्लेयर कैसे बना ‘टेनिस का जेंटलमैन’ अमेरिकी सीनेटर टिम शीही ने डॉ. के. ए. पॉल का समर्थन, FCRA पर मोदी सरकार से अपील Bengaluru 5-Star Hotel Raid: महंगे होटलों की रसोई में मिला एक्सपायर्ड दूध और खराब मांस, 26 होटलों पर Food Safety की जांच

बरेली के इस मोहल्ले में हिंदू परिवारों ने लगाया पलायन का पोस्टर, जानें वजह

बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हिंदू परिवारों बहुल मोहल्ले में जब एक मुस्लिम परिवार ने मकान खरीदा, तो पूरे मोहल्ले के लोगों ने पलायन के पोस्टर लगा दिए। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक हिंदू परिवारों बहुल इलाके में एक मुस्लिम महिला द्वारा एक मकान खरीदने के बाद, वहां के कई निवासियों ने पलायन की घोषणा कर दी है। इसका विरोध करते हुए मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक हिंदू व्यक्ति ने अपना मकान मुस्लिम परिवार को बेच दिया है, जिससे उन्हें भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनका मानना है कि मुस्लिम परिवार के वहां बसने से उनके धार्मिक रीति-रिवाज और जीवन शैली में दिक्कतें आएंगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था और इलाके में जांच टीम भेजी गई थी। दोनों पक्षों से बातचीत की गई और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा।

हिंदू पक्ष के लोगों की आपत्ति का कारण

हिंदू परिवारों पक्ष के लोग मकान की बिक्री से नाराज नहीं हैं, बल्कि उनका कहना है कि मकान को किसी हिंदू व्यक्ति को बेचा जाना चाहिए था। उन्हें यह भी आपत्ति है कि जिस स्थान पर मकान बेचा गया है, वहीं पर हर साल होलिका दहन होता है। मुस्लिम और हिंदू समुदायों के त्यौहार अलग-अलग होते हैं, जिससे हिंदू परिवारों पक्ष को अधिक समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए उन्होंने विरोध किया है।

बरेली के इस मोहल्ले में हिंदू परिवारों ने लगाया पलायन का पोस्टर, जानें वजह

मकान पर लगे पलायन के पोस्टर (हिंदू परिवारों)

हिंदू परिवारों पक्ष के लोगों ने अपने मकानों के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। उनका कहना है कि अगर इस सौदे को नहीं रोका गया तो वे सभी मोहल्ला छोड़ देंगे, क्योंकि यह जगह उनके रहने योग्य नहीं रहेगी। वहीं, विरोध के बाद मकान खरीदने वाली मुस्लिम महिला ने अपना मकान हिंदू समुदाय के लोगों को बेचने की घोषणा कर दी है।

मुस्लिम महिला के परिवार ने बताया कि उन्होंने मकान खरीद लिया था और बैनामा हो चुका था, लेकिन अब वे इसे किसी हिंदू परिवार को बेच देंगे। वे उस इलाके में नहीं रहेंगे। मुस्लिम परिवार का कहना है कि उन्होंने यह फैसला आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लिया है।

विशाल सक्सेना का था मकान

मामले में सीओ संदीप सिंह ने बताया कि यह घटना थाना किला जनपद बरेली के मोहल्ला पंजाब पुरा वकीलों वाली गली की है, और इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जांच में पाया गया कि यह मकान विशाल सक्सेना का था, जिसे उन्होंने 20 लाख रुपए में कुमारी शबनम को बेचा था। इस सौदे की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- Rule Change: LPG से आधार तक… 1 सितंबर से होंगे ये 6 बड़े परिवर्तन, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version