Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

सड़क हादसा: डीटीसी बस ने कुचला 17 साल की लड़की का सिर, ड्राइवर ने खुद किया पुलिस को फोन

नई दिल्ली।

दिल्ली में सड़क हादसे में 17 साल की लड़की की एक डीटीसी बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। लड़की साइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। लड़की अचानक बस के नीचे आ गई जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार को दिल्ली के द्वारका की है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पहचान ईशा के तौर पर हुई है।

उसका परिवार डाबड़ी में रहता है। ईशा के पिता एमसीडी में काम करते हैं जबकि मां हाउस वाइफ है। पुलिस को मामले की सूचना सोमवार शाम 4 बजे के आसपास मिली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित कुमार सिंह ने कहा कि लड़की का शरीर बस के नीचे फंस गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शरू की।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पता चला है कि हादसा उस वक्त हुआ जब ईशा द्वारका सेक्टर-6 से डाबड़ी की ओर जा रही थी। डाबड़ी पावरहाउस के पास पहुंचते ही बस के नीचे आ गई। बस के पहिए से उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया था। इसके बाद ड्राइवर ने खुद पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी। सड़क हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने कहा, हम फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद ईशा बस के नीचे आ गई या कोई औऱ मामला है। फिलहाल आईपीसी की धारा 279 और 304A के तहत केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version