Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

विदेशियों में भी रामलला के दर्शन की ललक, शुरु हुई स्पेशल ट्रेन, रामायण यात्रा ट्रेन में यूके के 60 और पुर्तगाल से 52 पर्यटक ने की यात्रा

नई दिल्ली।

विदेशी भी अयोध्या में रामलला का दर्शन करना चाह रहे हैं। अयोध्यानगरी जाने के लिए रेलवे को वेम्बली, यूके में समुदाय आधारित संगठन रामायण यात्रा के पर्यटन ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से रामायण यात्रा पर शुरू की है। खास बात यह भी है कि महिलाएं इस यात्रा को लेकर ज्यादा उत्सुक हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) से विशेष रेलगाड़ी चलाई है। रविवार को 122 पर्यटकों का समूह रामायण यात्रा के लिए निकला है। इसमें 45 पर्यटक पुरुष और 77 महिलाएं हैं। 60 पर्यटक यूके से हैं, 52 पर्यटक पुर्तगाली है और 10 पर्यटक भारत (दीव) के है। भगवान राम के प्राण के बाद राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए विशेष योजना बनाई गई है ताकि राम मंदिर के दर्शन के साथ-साथ रामायण सर्किट से जुड़े अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जा सके।

भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 18 रातें और 19 दिन के लिए अपने सफर पर रविवार देर शाम निकली है। यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाते वक्त जय श्रीराम के उद्घोष से स्टेशन गुंजायमान रहा। केसरिया रंग के कपड़े, टोपी और जय श्रीराम वाला पटका पहनकर लोग यात्रा करने पहुंचे थे। इस ट्रेन से पर्यटक दिल्ली से अयोध्या जाएंगे। इसके बाद नंदीग्राम-जनकपुर-सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-श्रृंगवेरपुर-चित्रकूट-नासिक-हम्पी-रामेश्वरम-भद्राचलम-नागपुर तक की दूरी तय करेंगे। नागपुर से वापस पर्यटक दिल्ली आ जाएंगे। दो डॉक्टरों की टीम भी इस ट्रेन में पूरे यात्रा के दौरान रहेगी।

भगवान से जुड़े स्थलों का दर्शन करेंगे पर्यटक

पर्यटक अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट का दर्शन करेंगे। इसके बाद नंदीग्राम में भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड जाएंगे। जनकपुर पहुंचकर जानकी मंदिर, राम जानकी विवाह मंडप, धनुषा धाम और परशुराम कुंड जाएंगे। इसी तरह सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर एवं पुनौरा धाम, बक्सर स्थित राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर,वाराणसी के तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और विशेष रूप से गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर देखेंगे। इसके बाद श्रृंगवेरपुर स्थित श्रृंगि ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, रामचौरा। चित्रकूट में गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूइया मंदिर। नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। हंपी में अंजनाद्रि पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर दिखाया जाएगा। रामेश्वरम पहुंचकर रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी। भद्राचलम स्थित श्री सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, अंजनेय स्वामी मंदिर और नागपुर स्थित रामटेक किला और मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

ट्रेन की खासियत

दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने इस मौके पर बताया कि सैलानियों के लिए खास डिजाइन से ट्रेन के कोच को तैयार किया गया है। अत्याधुनिक एसी कोच, आधुनिक सुविधाओं से लैस, दो डाइनिंग रेस्तरां, आधुनिक किचन कार, फुट मसाजर, सुरक्षा गार्ड के साथ लघु पुस्तकालय, सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version