Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक

लॉन्च हुई नैनो से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार, नहीं होगी डीएल की जरूरत

नई दिल्ली।

इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ने Fiat ने भी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिफाइड करते हुए नई माइक्रो EV को लॉन्च किया है। जिसकी ग्लोबली बुकिंग भी शुरू हो गई है। साइज में ये माइक्रो इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में पेश की गई Tata Nano से भी छोटी है, लेकिन एक सिटी राइड के तौर पर पेश की गई ये कार बेहतर रेंज देती है। कंपनी ने इस कार को नाम दिया है Fiat Topolino

Fiat Topolino को कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था, अब इसकी कीमतों का ऐलान किया गया है। इस छोटी कार की कीमत 8065 डॉलर (तकरीबन 6.70 लाख रुपये) तय की गई है। बता दें कि ‘Topolino’ नाम कंपनी के लिए नया नहीं है इसी नाम से कंपनी 1936 से लेकर 1955 के बीच एक और छोटी कार की बिक्री कर चुकी है और इसे उसी कार से प्रेरित बताया जा रहा है। मूल रूप से फिएट टोपोलिनो Citroen Ami पर बेस्ड है और ये कार 500e के बाद फिएट की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी लंबाई महज 2.53 मीटर (2530 मिमी) है, जो कि टाटा नैनो के 3164 मिमी के मुकाबले काफी छोटी है।

ये कार रिट्रैक्टेबल कैनवस रूफ और ग्लॉस रूफ दोनों फॉरमेट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे रेट्रो स्टाइल लुक और डिज़ाइन दिया है जो के छोटे पहियों के साथ आता है। इस छोटी कार की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट के अंतर्गत आती है। इसलिए इस कार को 14 वर्ष तक के युवा चला सकते हैं और इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी। फिएट टोपोलिनो ईवी को दरवाजे और दरवाजे के बिना यानी डोरलेस वेरिएंट के साथ भी पेश कर रहा है और ग्राहक क्रोम इफेक्ट मिरर, यूएसबी फैन, ब्लूटूथ स्पीकर और सीट कवर जैसे एक्सेसरीज का विकल्प इसमें चुन सकते हैं।

Fiat Topolino में कुल दो सीट्स दिए गए हैं, और कंपनी का दावा है कि इस कार में दो व्यस्क आसानी से बैठ सकते हैं। इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘FIAT’ लिखा हुआ है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version