Friday, 16 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
16-0 का अपराजित रिकॉर्ड, UFC में लगातार 7 जीत, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए फरिद बशारत, जानिए क्या है पूरा मामला जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आवाज उठाने को कहा पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता 16-0 का अपराजित रिकॉर्ड, UFC में लगातार 7 जीत, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए फरिद बशारत, जानिए क्या है पूरा मामला जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आवाज उठाने को कहा पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता

लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन समारोह लालकिला मैदान में किया गया सम्पन्न

नई दिल्ली।

लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन समारोह लालकिला मैदान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा, दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस, राजीव रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के कर कमलो से संपन्न हुआ|

लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक़ काशी और मथुरा के विद्वान पंडितों द्वारा हवन , पूजा आदि रस्मों के साथ हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत लीला का मंचन शुरू हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा रामलीला हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ संस्कृति का आदान प्रदान करती है, और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती है।दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सभी राम भक्तो को नवरात्र पर्व की बधाई दी।

अर्जुन कुमार ने बताया आज गणेश पूजन से शुरू हुई लीला में शिव पार्वती प्रसंग , नारद मोह, से लेकर रावण वेदवती संवाद तक की लीला के मंचन में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारो ने अभिनय किया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार , महासचिव सुभाष गोयल , वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट सत्यभूष्ण जैन , राजन चोपड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर अर्जुन कुमार के मुताबिक हम पूरी तरह से हाईटेक डिजिटल तरीके से लीला करते है देश विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version