Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर

लगेज ट्रॉली के पहिए में छुपाकर रखा 26 लाख से अधिक का गोल्ड, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

नई दिल्ली।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने एक यात्री से 26 लाख से ज्यादा कीमत के गोल्ड बिस्किट बरामद किए हैं। इन गोल्ड बिस्कुट को तस्करी कर लाया गया था। कस्टम टीम की तरफ से इस मामले में एक हवाई यात्री को भी पकड़ा है। कस्टम के ज्वाइंट कमिश्नर एन वरुण कैंडिनया ने घटना की जानकारी दी। एन वरुण ने बताया कि पकड़े गए यात्री का नाम निरंजन है।

कोलंबो से आया था यात्री

कस्टम अधिकारी के अनुसार यह यात्री कोलंबो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद यह एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल 3 पर पहुंचा। इसके बाद जब वह ट्रॉली पर लगेज रखकर निकला तो उसकी छानबीन की गई। जांच के दौरान ट्रॉली के व्हील्स के नीचे अंदर में से येलो कलर के मेटल बिस्कुट बरामद किया गया। बाद में उसकी जांच की गई तो वह सोने का बिस्किट निकला। इनका वजन 490 ग्राम पता चला। इस गोल्ड बिस्कुट को ब्लैक रंग के टेप में बांधकर छुपाया गया था। इसके बाद इसे ट्रॉली बैग के अंदर कैविटी बनाकर रखा गया था।

26 लाख से अधिक है गोल्ड की कीमत

बरामद गोल्ड बार की कीमत 26 लाख 26 हजार 993 रुपए है। कस्टम की टीम ने इस मामले में सेक्शन 110 के तहत सोने के बिस्किट को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह पहला मामला नहीं है जब एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया हो। एयरपोर्ट पर अक्सर गोल्ड छुपाकर लाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में कस्टम अधिकारियों की जांच में ये अक्सर पकड़े जाते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version