Wednesday, 16 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं VSERV के 10 वर्ष पूरे, AI-संचालित ‘भारत सर्विस डेस्क’ लॉन्च Kleine-Levin Syndrome: 17 साल की निकोल डेलियन क्यों सोती रहीं 64 दिनों तक? जानिए Sleeping Beauty Syndrome के लक्षण, कारण और इलाज वायनाड में डॉ. भार्गव मल्लप्पा की पुस्तक ‘द मोदी एरा: इंडियाज जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ का विमोचन UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं VSERV के 10 वर्ष पूरे, AI-संचालित ‘भारत सर्विस डेस्क’ लॉन्च Kleine-Levin Syndrome: 17 साल की निकोल डेलियन क्यों सोती रहीं 64 दिनों तक? जानिए Sleeping Beauty Syndrome के लक्षण, कारण और इलाज वायनाड में डॉ. भार्गव मल्लप्पा की पुस्तक ‘द मोदी एरा: इंडियाज जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ का विमोचन

रैपिड रेल में फनी या अश्लील वीडियो बनाई तो खानी पड़ सकती जेल की हवा

नई दिल्ली।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जल्द ही देश की पहली रेपिड रेल का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसे रैपिडएक्स का नाम दिया गया है। पहले चरण में इसका संचालन साहिबाबाद से दुहाई के बीच होना है। इस बीच इसी रैपिडएक्स की सुरक्षा और नियम कायदों को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत रैपिड रेल में अब फनी और अश्लील वीडियो बनाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने का शौक युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन रैपिडएक्स में फनी और अश्लील वीडियो बनाने की मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यही नहीं उसे जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।

ऐसे मामलों की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की पांचवीं बटालियन को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके इंचार्ज 2012 बैच के आईपीएस सचिंद्र पटेल को बनाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रैपिडएक्स और स्टेशन परिसर में शॉर्ट वीडियो बनाने आईपीसी और सीआरपीसी के उल्लंघन से जुड़ा मामला है, जिसके तहत ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

गौरतलब है कि रैपिडएक्स का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। इसके लिए साहिबाबाद में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। पीएम मोदी नवरात्रि के दौरान 20 अक्टूबर को उद्घाटन कर सकते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाके में 5 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे इलाके में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस और आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version