Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पुरानी दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें रहेंगी निरस्त

नई दिल्ली।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाले यात्रियों को अगले चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर कई लोकल ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है।

यह किया जा रहा काम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुरानी दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलखंड पर नान इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। शामली स्टेशन पर इस काम को पूरा करने के लिए पांच से आठ मार्च तक ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। इस कारण पांच से आठ मार्च तक इस रूट पर ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही कुछ को आंशिक रूप से निरस्त करने और कुछ को अन्य मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों विशेषकर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

निरस्त की गईं ट्रेनें

पुरानी दिल्ली-शामली विशेष (04999) छह और सात मार्च को निरस्त रहेगी। शामली-पुरानी दिल्ली विशेष (05000) सात और आठ मार्च को निरस्त रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

सहारनपुर-पुरानी दिल्ली विशेष (04402) सात और आठ मार्च को सहारनपुर से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

अलग-अलग स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोककर चलने वाली ट्रेनें

पुरानी दिल्ली-सहारनपुर विशेष (04521) छह और सात मार्च को रास्ते में 2.20 घंटे और आठ मार्च को 1.20 घंटे रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली विशेष (04402) सात मार्च को रास्ते में एक घंटा रुककर चलेगी।

आंशिक रूप से निरस्त रहने वाली ट्रेनें

पुरानी दिल्ली-शामली विशेष (01617)- सात व आठ मार्च को कंधाला तक चलेगी। शामली-पुरानी दिल्ली विशेष (01618)- सात व आठ मार्च को कंधाला से पुरानी दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

पुरानी दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस(14305) सात व आठ मार्च को पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-टपरी के रास्ते चलेगी। हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14306) सात व आठ मार्च को टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली के रास्ते चलेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version