Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार JBL ने भारत में लॉन्च की नई PartyBox रेंज, AI EasySing Mics के साथ मिलेगा Karaoke का नया अनुभव सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा बदलाव जेफ्री आर्चर का 86 साल की उम्र में निधन, आखिरी किताब के रिलीज से एक दिन पहले कहा दुनिया को अलविदा Arijit Singh India Tour 2027: रिटायरमेंट के बाद फिर लाइव आएंगे अरिजीत सिंह, 9 शहरों में होगा भव्य कॉन्सर्ट Nobel Prize 2026 Medicine: दिमाग की नसों को रोशनी से नियंत्रित करने वाली खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल, जानें क्या है ऑप्टोजेनेटिक्स Imran Khan 74th Birthday: क्रिकेट के मैदान का चैंपियन और जेल में बैठकर भाषण देने वाला नेता, जानिए इमरान खान की राष्ट्रीय नायक से विलेन बनने की कहानी कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार JBL ने भारत में लॉन्च की नई PartyBox रेंज, AI EasySing Mics के साथ मिलेगा Karaoke का नया अनुभव सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा बदलाव जेफ्री आर्चर का 86 साल की उम्र में निधन, आखिरी किताब के रिलीज से एक दिन पहले कहा दुनिया को अलविदा Arijit Singh India Tour 2027: रिटायरमेंट के बाद फिर लाइव आएंगे अरिजीत सिंह, 9 शहरों में होगा भव्य कॉन्सर्ट Nobel Prize 2026 Medicine: दिमाग की नसों को रोशनी से नियंत्रित करने वाली खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल, जानें क्या है ऑप्टोजेनेटिक्स Imran Khan 74th Birthday: क्रिकेट के मैदान का चैंपियन और जेल में बैठकर भाषण देने वाला नेता, जानिए इमरान खान की राष्ट्रीय नायक से विलेन बनने की कहानी

महिला सशक्तिकरण को लेकर मोदी सरकार प्रतिबद्ध: सांसद सहरावत

एमईआरआई कॉलेज में 80 महिलाओं को मिला ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान

जनकपुरी स्थित मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई) कॉलेज और इंटरनेशनल बिजनेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईबीएसईए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 80 महिलाओं को ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन महिलाओं के योगदान को मान्यता देता है, जो 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला विकास को लेकर सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने बताया कि सरकार शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए भी अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने करियर में आगे बढ़ते हुए परिवार और बच्चों को भारतीय संस्कारों से जोड़ने पर भी ध्यान दें।

देश और समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका

कार्यक्रम की शुरुआत में एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी परिवार, समाज और देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर आईबीएसईए के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह, एनसीईआरटी की प्रमुख प्रो. शरद सिन्हा, विंग कमांडर तनुश्री बादल, डीसीपी सुमा मड्डा, नार्वे दूतावास की शिक्षा काउंसलर एलिजाबेथ स्ट्रैंड विगटेल, वास्तु विशेषज्ञ डॉ. नीता एस. कपूर और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की डॉ. अमृता कौर सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए।

छात्रों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में एमईआरआई कॉलेज की डीन डॉ. दीपशिखा कालरा, सलाहकार डॉ. राकेश खुराना, सीआईएस प्रमुख डॉ. रमाकांत द्विवेदी समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन की पूरी रूपरेखा डॉ. तपश डे (ग्रुप हेड एचआर) के समन्वय में तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान एमईआरआई के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने खूब सराहा।

समारोह का समापन बीएजेएमसी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन रिशिका सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें :- IDBI बैंक निजीकरण: सरकार और LIC बेच रहे अपनी 61% हिस्सेदारी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version