Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

भारत एशिया कप खेलने नहीं आया तो भारत में नहीं खेलने जाएंगे वर्ल्डकप, पाक खेल मंत्री की धमकी

नई दिल्ली।

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के भाग लेने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के खेल मंत्री ने विश्व कप में भाग लेने पर बड़ा बयान दिया है। खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है, तो हम भी विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएंगे।

मजारी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मेरे मंत्रालय के अंतर्गत आता है। अगर भारत एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना चाहता है तो हम भी भारत में नहीं खेलेंगे और विश्व कप में हमारे मैच का आयोजन भी न्यूट्रल वेन्यू पर होना चाहिए। पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी का बयान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तरफ से उच्च स्तरीय कमेटी के गठन करने के एक दिन बाद आया है। पाक पीएम ने भारत में विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम के लिए यह उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।

पाक पीएम लेंगे आखिरी फैसला
खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा है कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो उच्च स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता करेंगे और इस कमेटी में मैं भी एक सदस्य हूं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। प्रधानमंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप की मेजबान देश है, देश के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि एशिया कप का आयोजन पूरी तरह पाकिस्तान में हो।

भारत खेल को राजनीति में लाना चाहता है: खेल मंत्री
उन्होंने कहा कि भारत खेल को राजनीति में लाना चाहता है। मुझे नहीं समझ में आता कि भारतीय क्रिकेट टीम को वहां की सरकार पाकिस्तान क्यों नहीं भेजना चाहती, जबकि भारतीय फुटबॉल, हॉकी और शतरंज की टीम पाकिस्तान का दौरा करती हैं।

सुरक्षा का कारण सिर्फ एक बहाना: मजारी
सुरक्षा कारणों के सवाल पर पाकिस्तान के खेल मंत्री ने कहा कि यह कोई मसला ही नहीं है, अभी हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम हमारे यहां से खेलकर गई है( इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी यहां खेला है, पाकिस्तान सुपर लीग में दुनिया भर के विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। सुरक्षा का कारण सिर्फ एक बहाना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version