Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं

बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘Param Sundari’ की रफ्तार धीमी, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ भी फिसले, ‘महावतार नरसिम्हा’ थमी चाल

छठे दिन लड़खड़ाई ‘Param Sundari’, कलेक्शन में भारी गिरावट

नई दिल्ली , 4 सितंबर 2025

बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन फिल्मों के लिए खास अच्छा साबित नहीं हुआ। लगभग सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। जहां जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Param Sundari’ का कलेक्शन लगातार घट रहा है, वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भी दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने में नाकाम रहीं। दूसरी ओर, 41 दिनों से थियेटर्स में टिके रहने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ भी अब धीरे-धीरे थमने लगी है।

Param Sundari

‘Param Sundari’ को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन अब इसकी चमक फीकी पड़ रही है। मंगलवार को जहां फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं बुधवार को इसका कलेक्शन घटकर 2.85 करोड़ रुपये रह गया। कुल मिलाकर, इसने 6 दिनों में 37.1 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कुली

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ भी 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती दिखी। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 1.3 करोड़ रुपये था। हालांकि, अब तक फिल्म ने कुल 282.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसे बड़ी हिट्स में शुमार करता है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन और श्रुति हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़े: Gauahar Khan और जैद दरबार बने दोबारा माता-पिता, परिवार में गूंजे किलकारियां

वॉर 2

‘वॉर 2’ की हालत और भी खराब नजर आ रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रुपये रहा, जबकि मंगलवार को यह 55 लाख रुपये था। 21 दिनों में फिल्म ने अब तक कुल 235.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। गिरते कलेक्शन को देखकर लगता है कि यह फिल्म अब सिनेमाघरों से जल्द ही बाहर हो जाएगी।

महावतार नरसिम्हा

एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार किया है और कई बड़े बजट वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर दी। हालांकि अब इसके कलेक्शन में भी कमी आ रही है। मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाने वाली यह फिल्म बुधवार को सिर्फ 58 लाख रुपये पर सिमट गई। इसके बावजूद 41 दिनों में 245.63 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन फिल्म के खाते में जुड़ चुका है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लंबे वक्त तक दर्शकों का दिल जीता।

कुल मिलाकर, बुधवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए कमजोर साबित हुआ। ‘Param Sundari’ और ‘वॉर 2’ की हालत चिंताजनक है, ‘कुली’ भी अब ढलान पर है, जबकि ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपनी लंबी दौड़ से यह साबित किया है कि कंटेंट और क्रिएटिविटी दर्शकों को लंबे समय तक थियेटर्स तक खींच सकती है।

यह भी पढ़े: विक्रम भट्ट की हॉरर वापसी: ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र रिलीज़, लेकिन VFX ने किया निराश

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version