Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

बच्चे ने मां-बाप से मांगा तलाक, जज से कहा- ये साथ नहीं रह सकते तो इनसे मुझे भी दिला दो तलाक

पैरेंट्स ने रद्द किया तलाक का केस

नई दिल्ली।

पति- पत्नी का झगड़ा अगर तलाक तक पहुंच जाए तो पूरा परिवार बिखर जाता है। यह न सिर्फ पति-पत्नी को हमेशा के लिए एक दूसरे से दूर करता है बल्कि बच्चों को भी मानसिक रूप से प्रभावित करता है। लेकिन कड़कड़डूमा कोर्ट में तलाक की दहलीज पर पहुंचा एक मामला हर पति-पत्नी के लिए नजीर बन गया। पति-पत्नी में 9 साल से चला आ रहा विवाद उनके बेटे की एक कोशिश की वजह से समाप्त हो गया। 11 साल के बच्चे ने कोर्ट में ऐसा कुछ कहा कि न सिर्फ माता-पिता का मन बदल गया बल्कि वे तलाक छोड़ साथ रहने के लिए राजी भी हो गए।

मध्यस्थता केंद्र में आखिरी सुनवाई थी। पति-पत्नी दोनों पहुंच चुके थे। मां अपने 11 साल के बेटे को भी लेकर आई थी। मध्यस्थ ने अंतिम बार पति- पत्नी से पूछा कि क्या आप साथ रहना चाहते हैं? अगर नहीं तो आपकी फाइल फैमिली कोर्ट को भेज दी जाएगी। दोनों ने इनकार कर दिया। बेटे की आंखों में आंसू आ गए।

जज अंकल, मुझे दोनों के साथ रहना है

न्यायाधीश ने बच्चे की तरफ देखा और पूछा कि बेटा क्या हुआ? आप मम्मी या पापा किसके साथ रहना चाहते हो? बच्चे का जवाब हर किसी के दिल को छू गया। उसने कहा कि जज अंकल, मुझे पापा और मम्मी दोनों के साथ रहना है। ये साथ क्यों नहीं रह सकते? जज ने बच्चे को समझाते हुए कहा कि बेटा इनकी आपस में नहीं बनती है, ये तलाक ले रहे हैं जिससे खुशी-खुशी रह सकें।

मुझे भी तलाक दे दीजिए

बच्चे ने आगे कहा कि जज अंकल, अगर मम्मी-पापा साथ नहीं रह सकते तो मुझे भी इन दोनों से तलाक दे दीजिए। क्या मेरी खुशी के लिए दोनों साथ नहीं रह सकते? मैं दोनों के साथ नहीं रहूंगा, मुझे कहीं और भेज दीजिए। यह कहकर बच्चा रोने लगा। मा-बांप दोनों उसे चुप कराने लगे। बच्चे की बात ने माता-पिता को भीतर से हिला दिया। कुछ देर बाद दोनों जज के सामने आकर बोले कि वे बच्चे से अलग नहीं रह सकते। आखिर में उन्होंने केस वापस लेने का फैसला किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version