Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

फिल्म प्रमोशन के लिए “द लॉस्ट गर्ल” की टीम पहुंची दिल्ली

नई दिल्ली।

84 के दंगों पर आधारित फिल्म “द लॉस्ट गर्ल” की अभिनेत्री प्राची बंसल और निर्देशक आदित्य रानोलिया दिल्ली पहुंचे और उन्होंने मीडिया से मिलकर फिल्म के बारे में बात की।

टेलीविजन शो श्रीमद रामायण में सीता का किरदार निभा रही एक्ट्रेस प्राची बंसल की पहली फिल्म “द लॉस्ट गर्ल” 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका लेखक, निर्देशक और निर्माता आदित्य रानोलिया है जो फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सेट डिजाइनर रहे हैं इन्होंने बाजीराव मस्तानी, दंगल, शाहरुख खान की जीरो और हैप्पी न्यू ईयर, पठान, गंगूबाई काठियावाड़ी, जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों का सेट डिजाइनिंग किया है पहली बार यह फिल्म निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं

एडमेक इंडिया मीडिया प्रा. लिमिटेड, ए. आर. फिल्म्स और ए. आर. स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म द लॉस्ट गर्ल का म्यूजिक कुमार मंगत पाठक की कंपनी पैनोरमा म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है जिसके गाने बहुत पसन्द किये जा रहे हैं।

फ़िल्म की मुख्य पात्र सुहानी का किरदार प्राची बंसल ने अदा किया है जो अपने माँ बाप की तलाश में निकलती है।

निर्देशक आदित्य रानोलिया का कहना है कि उन्होंने जब अपने दादा से 84 के दंगों की बातें सुनी थीं तो उसी समय निर्णय ले लिया था कि इस सच्ची घटना पर आधारित एक सिनेमा बनाएंगे। 4 साल पहले उन्होंने इसकी कहानी लिखनी शुरू की थी। इस फ़िल्म को उसी स्थान पर फिल्माया जहां घटनाएं हुई थीं।

अभिनेत्री प्राची बंसल फ़िल्म में सुहानी का किरदार निभा रही है जो बचपन मे 5 साल की उम्र में भीषण सिख दंगों के दौरान अपने मातापिता से बिछड़ गई थी और बहादुर सुहानी 15 सालों तक कठिन संघर्षों और प्रताड़नाओ से लोहा लेती हुई अपने माँ बाप की तलाश करती है । वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बनती है। द लॉस्ट गर्ल समाज में महिला सशक्तिकरण के जज़्बात को बढ़ाने का सन्देश देती है।

फिल्म में सुहानी के बचपन का रोल अरोनिका रानोलिया ने निभाया है साथ ही भूपेश सिंह, पूनम जांगड़ा, रमन नासा, रवीश सिंह इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म का संगीत विवेक अस्थाना का है, छायांकन फारूक खान का है, सैकंड यूनिट डायरेक्टर प्रभात ठाकुर, गीतकार अपूर्वा आशीष हैं, आवाज नेहा राजपाल और वीना जोशी ने दी है और कॉस्ट्यूम सिमी रानोलिया ने डिजाइन की है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version