Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- ‘ इस प्यार ने हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा दी, हम हर बार पदक जीतकर लौटने की करेंगे कोशिश’

नई दिल्ली, 10 अगस्त।

पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। टीम के स्वागत के लिए न केवल दिल्ली, बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पूरे देश से हॉकी प्रेमी इकट्ठा हुए। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बनता था, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूम रहे थे।

भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 52 साल बाद हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत न केवल भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि टीम के गोलकीपर श्रीजेश के लिए भी खास थी, क्योंकि यह उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट था। टीम ने अपने इस बेहतरीन खिलाड़ी को एक यादगार विदाई दी।

एयरपोर्ट से बाहर आते ही हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ियों ने ढोल की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “हमें पूरे देश का भरपूर सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गईं। हम इसके लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। यह हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस प्यार ने हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे।”

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म का परिचायक है। उन्होंने कहा, “इस स्वागत से हम अभिभूत हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय प्रशंसक हमारे स्वागत के लिए यहां आए। टीम ने ओलंपिक की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी, और यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारी मेहनत रंग लाई है।”

एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूके, और खिलाड़ियों ने भी इस प्यार का भरपूर जवाब दिया। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version