Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

‘पिंटू की पप्पी’ के कलाकारों ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रचार

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

दिल्ली में उस वक्त एक शानदार और सितारों से सजी शाम देखने को मिली, जब मैथरी मूवी मेकर्स ने विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शंस के साथ मिलकर 21 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही रोमांटिक कॉमेडी ‘पिंटू की पप्पी’ के लिए एक भव्य मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया। शिव हरे द्वारा निर्देशित इस जीवंत और मनोरंजक फिल्म में तीन होनहार नए कलाकार- शुशांत थमके, जान्या जोशी और विधि शामिल हैं, जो अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।

जोश और उत्साह का माहौल से भरे इस शानदार शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कोरियोग्राफर-अभिनेता गणेश आचार्य की उपस्थिति थी, जिन्होंने युवा मुख्य कलाकारों शुशांत थमके और जान्या जोशी के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म के प्रति अपने उत्साह और अनुभव को साझा किया।

कार्यक्रम में गणेश आचार्य ने कहा, ‘जब मैं पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग कर रहा था, तब निर्देशक शिव हरे ने ‘पिंटू की पप्पी’ की कहानी के साथ मुझसे संपर्क किया। जैसे ही मैंने इसकी कहानी सुनी, मुझे यह अवधारणा अविश्वसनीय रूप से अनूठी लगी और मैंने इस शर्त पर तुरंत इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी कि मेरी पत्नी विधि आचार्य इस फिल्म का निर्माण करेंगी। जैसे-जैसे हमने कहानी को आगे बढ़ाया, हमें पता चला कि प्रशांत की भूमिका के लिए शुशांत एकदम सही थे, जिन्हें प्यार से ‘पिंटू’ कहा जाता है, जबकि जान्या ने प्रेरणा के चरित्र को खूबसूरती से जीवंत किया है, जिसे प्यार से ‘पप्पी’ कहा जाता है। और इस तरह हम शीर्षक पर पहुंचे- ‘पिंटू की पप्पी’।

मैथरी मूवी मेकर्स और वी2एस प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित ‘पिंटू की पप्पी’ मस्ती, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड होने का वादा करती है। फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें अनुभवी अभिनेता विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस. सोनी, उर्वशी चौहान, प्यूमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और खुद गणेश आचार्य भी विशेष भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म के आकर्षण में चार चांद लगाने वाला इसका जीवंत संगीत एलबम है, जिसे संगीतकारों की एक प्रतिभाशाली लाइनअप—डॉ. निट्ज़ उर्फ नितिन ‘निट्ज़’ अरोड़ा, सन्नी केसी, प्रसाद एस, शफ़ात अली, सोनल प्रधान और अंकित शर्मा-अभिनव ठाकुर ने तैयार किया है। उम्मीद है कि इसका साउंडट्रैक एक प्रमुख आकर्षण होगा, जो कहानी में एक युवा और जोशीला माहौल लाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version