Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

पानी के बिलों पर छिड़ी नई रार, ‘आप’ बोली-अफसरों ने केंद्र के इशारे पर रोकी यह योजना

नई दिल्ली।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने आरोप लगाया है कि पानी के बिलों में गड़बड़ी को सुधारने के लिए लाई जा रही वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को अधिकारियों ने लागू करने से इनकार कर दिया है। पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और दबाव के चलते अधिकारी स्कीम लागू करने से बच रहे हैं, लेकिन अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में आंदोलन करेगी।

स्कीम से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी ने सिविक सेंटर में अहम बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक में डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली में जनता से जुड़े कामों को करने से चुनी हुई सरकार को रोका जा रहा हो। इससे पहले भी कई कामों को करने से रोका जा चुका है। इस स्कीम पर अफसरशाही के जरिये रोक लगाई है, लेकिन हम दिल्ली की जनता के बीच जाएंगे और पूरी दिल्ली में आंदोलन करेंगे। हम किसी भी हालत में जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। भले ही, हमें सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े।

दिल्ली सरकार में मंत्री और प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में पानी के बढ़े हुए बिलों की समस्या सामने आ रही है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोग इस समस्या के बारे में मुझे बताते हैं। दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, जिनको हम सही करना चाहते हैं, लेकिन साजिश के तहत स्कीम को लागू नहीं होने दिया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के माध्यम से दिल्ली सरकार को ठप करने का काम किया जा रहा है। जनता के गलत बिलों को जबर्दस्ती उनके ऊपर थोपा जा रहा है। जनता के लाखों के पानी के बिल आ रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहती है कि जनता गलत बिलों को भरे।

मंत्री आतिशी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी स्कीम है, जिसके माध्यम से जल बोर्ड में भी पैसा आएगा और लोगों को बढ़े हुए बिल की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन केंद्र नहीं चाहता है कि लोगों की समस्या का समाधान हो। अफसरों के माध्यम से भाजपा ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को रोक दिया है, जबकि दिल्ली में करीब 10 लाख पानी मीटर उपभोक्ता गलत बिलों से जूझ रहे हैं। वो अपने बिलों को लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनकी समस्या का समुचित तरीके से निस्तारण हो। इसी को ध्यान में रखकर स्कीम को लेकर आए, लेकिन अब अफसर स्कीम को लागू नहीं करना चाहते।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्कीम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष जून में दिल्ली जल बोर्ड ने एक वैज्ञानिक तरीके से कंप्यूटराइज वन टाइम सेटलमेंट स्कीम बनाई, जिसमें पुराने बढ़े हुए बिलों को एक बार में सेटलमेंट करने का फॉर्मूला तैयार किया गया था। दिल्ली में करीब साढ़े 10 लाख उपभोक्ताओं के बिलों पर कुछ न कुछ गड़बड़ी है। इसको ठीक करने के लिए पानी की खपत के असली बिलों को निकाल कर बिल जनरेट करने का प्रावधान रखा गया। इसी के तहत सेटलमेंट के लिए वन टाइम ऑफर का प्रावधान रखा गया था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version