Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

देश में पहली बार IGI एयरपोर्ट पर काम करेगा AI, यात्रियों और प्रबंधन का काम होगा आसान

नई दिल्ली।

आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ व वाहनों की आवाजाही के प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) की मदद ली जाएगी। स्मार्ट एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट नामक अपनी तरह की देश के किसी भी एयरपोर्ट पर लागू होने वाली पहली परियोजना के प्रथम चरण में मदद का दायरा केवल एयरपोर्ट टर्मिनल के लैंड साइड एरिया में होगा।

प्रोजेक्ट एयरपोर्ट पर लागू हो, इससे पहले प्रायोगिक तौर पर तीन महीने इसका परीक्षण एयरपोर्ट से सटे एयरोसिटी में किया गया था। नतीजे काफी संतोषजक मिले, जिसके बाद अब आईजीआई एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल पर इसे लागू करने की तैयारी चल रही है।

वीडियो एनॉलिटिक्स ट्रैफिक मैनेजमेंट से होगा भीड़, यातायात व पार्किंग का प्रबंधन

एयरपोर्ट के फोरकोर्ट एरिया में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण एआई खुद करेगा। फुटेज के आधार पर कंट्रोल रूम को उन स्थानों की जानकारी मिलेगी, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक है। यदि किसी एक स्थान पर वाहनों की संख्या काफी अधिक है और वह काफी देर से स्थिर है, तो एआई कंट्रोल रूम को तत्काल इसकी जानकारी देगा। यदि कोई अपना वाहन गलत साइड दौड़ा रहा है तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूप को मिलेगी। प्रोजेक्ट की जानकारी रखने वाले ने बताया कि जैसे-जैसे एआई के पास आंकड़े आते जाएंगे, इसका विश्लेषण व जरूरी सूचनाओं का तत्काल संप्रेषण उतना सटीक होता जाएगा।

बहुत कारगर होगा एआई

उदाहरण के लिए एक महीने के आंकड़े का एआई खुद विश्लेषण करके यह बता देगा कि आने वाले घंटे में इस जगह पर इतने वाहनों के इकट्ठे होने की संभावना है। या किस उड़ान के आने पर यात्रियों व इन्हें रिसीव करने वालों की सर्वाधिक भीड़ फोरकोर्ट के अराइवल एरिया में एकत्रित होती है। यात्री किस गेट का आगमन व निकास के लिए इस्तेमाल करना सर्वाधिक पसंद करते हैं। फोरकोर्ट एरिया में कोई अवांछित तत्व यदि इसे नजर आएगा तो इसके लिए कंट्रोल रूम को यह अलार्मिंग संदेश भेजेगा।

प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी का कहना है कि एआई से मिली जानकारी के आधार पर कहां और कब कितने स्टाफ की जरूरत है, इसका हमें सटीक पता चलता रहेगा। अभी ऐसा नहीं है। अभी यह सारा कार्य मानव संसाधन के बूते होता है। कई बार हमें सूचनाएं विलंब से मिलती है और तब तक स्थिति काफी बुरी हो चुकी होती है।

कहां कितने ट्रॉली की जरूरत, इसकी सटीक जानकारी मिलेगी

अभी एयरपोर्ट पर आपको कहीं ट्रॉली की भरमार मिलेगी तो कहीं कई लोग आपको ट्रॉली ढूंढते मिलेंगे। लेकिन आने वाले सयम में कब कहां कितनी ट्रॉली की जरूरत है, इसकी जानकारी कंट्रोल रूप में एआई पहुंचाएगा। कैमरे के फुटेज के विश्लेषण से अलग अलग स्थानों पर यात्रियों की भीड़ का पता कर यह खुद तय करेगा कि यहां इतनी ट्रॉली की जरूरत है। इसी तरह किस जगह कितनी ट्रॉली खाली हैं और वहां कितने की जरूरत है और शेष ट्रॉली को कहां पहुंचाया जाए, इस जानकारी से कंट्रोल रूम को एआई अवगत कराएगा।

बग्गी मिलने में होगी आसानी

अभी जैसे आप एप बेस्ड कैब बुक करते हैं और आपको बुक किए गए कैब की सटीक लोकेशन, कितने समय में कैब आपके पास आएगी, ठीक उसी तरह आने वाले समय में एआई की मदद से आपको बग्गी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां आपको स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड करने के बजाय केवल बोर्डिंग पास स्कैन करने की जरूरत होगी।

पहले चरण में सीमित कैमरे से ही चलाया जाएगा काम

एआई पूरी क्षमता से कार्य करें इसके लिए जरूरी है कि उसके पास पर्याप्त सूचनाओं का प्रवाह लगातार होता रहे। इस कार्य के लिए वर्तमान कैमरे के अलावा करीब 600 कैमरे लगाने की और जरूरत है। लेकिन अभी उपलब्ध संसाधन से ही कार्य लिया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version