दिल्ली स्टेट सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप: वेस्ट दिल्ली का बीएसईएस पर जीत से धमाकेदार आगाज

द्रोणाचार्य महाबली सतपाल मुख्यातिथि के रूप में रहे उपस्थित

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

दिल्ली एमेच्योर वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली राज्य सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज हुआ। इस अवसर पर डीडी स्पोर्ट्स के एस सुनील ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य महाबली सतपाल पहलवान मौजूद रहे।

इस चैंपियनशिप में 35 से अधिक पुरुष और महिला वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं। आज के रोमांचक मुकाबलों में वेस्ट दिल्ली ने बीएसईएस को, न्यू दिल्ली ने सेंटर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को, नॉर्थ दिल्ली ने साउथ दिल्ली को और ईस्ट दिल्ली ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों के परिणाम के तहत वेस्ट दिल्ली ने बीएसईएस को 25-20, 25-21 से, न्यू दिल्ली ने सेंटर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को 25-20, 25-15 से, नॉर्थ दिल्ली ने साउथ दिल्ली को 25-21, 25-19 से और ईस्ट दिल्ली ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को 25-20, 25-15 से पराजित किया। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता का समापन दो दिन बाद होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version