Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली से पटना-गया के लिए अब रेलवे चलाएगा क्लोन ट्रेन, वेटिंग टिकट का झंझट होगा खत्म, मिलेगी कंफर्म टिकट

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर बनाई गई है योजना

नई दिल्ली।

बिहार जाने वाले अक्सर कंफर्म टिकट की परेशानी से जूझते हैं। इसलिए रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी दी है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिन ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग होती है, उन ट्रेनों की क्लोन ट्रेन रेलवे अब चलाएगा। ये ट्रेनें पटना और गया की ओर जाएंगी। वेटिंग में रहने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों में जगह दी जाएगी। जिससे उन्हें कंफर्म टिकट मिल सकेगा। 15 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही है, लेकिन अन्य किसी रूट पर भी ऐसी ही समस्या दिखती है तो इस योजना को दूसरे रूट्स पर भी लागू किया जाएगा।

इन ट्रेनों की चलेंगी क्लोन

ट्रेन नंबर 02351/02352 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल (प्रतिदिन) (संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस) क्लोन चलेगी। ट्रेन नंबर 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन तथा 27 अप्रैल से 30 जून तक प्रतिदिन पटना से शाम 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02352 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन तथा 28 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रतिदिन आनंद विहार से 8.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 9.55 बजे पटना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 03635/03636 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल (प्रतिदिन) (महाबोधी एक्सप्रेस का क्लोन) चलेगी। ट्रेन नंबर 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन तथा 27 अप्रैल से 30 जून तक प्रतिदिन गया से 2.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन तथा 28 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रतिदिन आनंद विहार से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 8.45 बजे गया पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं एवं कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्पेशल ट्रेनों में फर्स्ट AC का 1 कोच, सेकंड AC के 2 कोच, थर्ड AC के 3 कोच, 3E के 3 कोच, शयनयान श्रेणी के 5 एवं साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version