दिल्ली में सुबह छाया रहा कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली।

दिल्ली में गुरुवार सुबह काफी ठंड रही और कोहरा छाया रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में ‘घने कोहरे’ का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे से कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया। हालांकि, सतही हवाओं के कारण सुबह सात बजे तक यह सुधरकर 500 मीटर पहुंच गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम जबकि 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version