Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

दिल्ली में लुटेरे आम आदमी समझ पहुंचे लूटने, वह निकला एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, पकड़े गए

नई दिल्ली।

दिल्ली के चाणक्यपुरी में ट्रैक सूट पहनकर एक पार्क में टहल रहे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर से सोने की चेन लूटने की कोशिश दो लुटेरों को महंगी पड़ गई। इंस्पेक्टर ने बहादुरी के साथ अकेले ही दोनों हथियारबंद बदमाशों को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जब दो लुटेरों ने चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क के गेट पर एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया तो उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वे क्या कर बैठे हैं। उन्होंने उस व्यक्ति की सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने गन निकाल ली और उस व्यक्ति पर हमला करते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने उसे बंदूक की नोंक उसके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और भागने लगे।

हालांकि, यह घटना किसी और व्यक्ति के साथ होती तो आम झपटमारी के तौर पर छोटी सी खबर बनकर रह जाती। लेकिन लुटेरों ने यहां जिस शख्स को निशाना बनाया वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनोद बडोला थे। कुछ ही सेकेंड में तब पासा पलट गया, जब निहत्थे बडोला अकेले ही उन हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गए और सड़क पर पैदल ही उनके पीछे दौड़ने लगे। कुछ दूर भागने के बाद पुलिस अधिकारी ने उनमें से एक को धर दबोचा। हालांकि, दूसरा लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा।

इसके बाद बडोला ने 112 नंबर डायल कर पीसीआर को घटना की सूचना दी। इस पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और स्थानीय पुलिस के साथ दूसरे लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। दूसरे अपराधी ने भागने की कोशिश की और राहगीरों के बीच छिपकर एक फव्वारे के पास बैठ गया। उन्होंने उसे भी ढूंढ़कर पकड़ लिया।

डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि दोनों लुटेरों की पहचान सरोजिनी नगर के गौरव और तुगलक रोड पर एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले पवन देव के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या के प्रयास के साथ डकैती की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

48 वर्षीय विनोद बडोला कई हाई-प्रोफाइल ऑपरेशनों और एनकाउंटरों में शामिल रहे हैं। अक्टूबर 2013 में बडोला और उनकी टीम ने दिल्ली के व्यापारियों के लिए आतंक बन चुके गैंगस्टर नीटू दाबोदिया को ट्रैक किया और दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में एक फाइव स्टार होटल के पास एक मुठभेड़ में उसे मार गिराया था। उसके बाद बडोला कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे, जिनमें से एक के लिए उन्हें प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री के स्पेशल ऑपरेशंस मेडल से भी सम्मानित किया गया था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version