Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य

दिल्ली में नए साल पर शीतलहर बरपाएगी कहर, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की लोगों से अपील

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

नई दिल्ली।

दिल्ली पर नए साल में अब कड़ाके की ठंड का हमला होगा। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर शीतलहर कहर बरपाएगी। नए साल के पहले दिन सुबह शुरू हुई शीतलहर के अगले पांच दिनों तक कमी के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में भारत मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट से साफ है कि दिल्ली एनसीाआर का मौसम खराब हो चुका है। ऐसे में आपको सिर्फ नजर बनाकर नहीं रखनी है, बल्कि घर से बाहर जाने से भी बचना चाहिए। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी हो तभी निकलें। ऐसे हालात में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड में ऑरेंज अलर्ट शीतलहर और घना कोहरा का और ज्यादा गहराने का संकेत माना जाता है।

सबसे ठंडा रहा साल का अंतिम दिन

बता दें कि रविवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मयूर विहार इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार कोहरे और धूप नहीं निकलने के चलते ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।

4 जनवरी तक नहीं राहत की उम्मीद

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित नॉर्थ इंडिया के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 जनवरी, 2024 तक कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है।

50 उड़ानें हुई प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पालम में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 900 मीटर थी, जबकि सफदरजंग में 500 मीटर दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 8 बजे पालम में सबसे कम विजिबिलिटी 700 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण रेलवे परिचालन में सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिससे ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के समय पर असर पड़ा है। फ्लाइट शेड्यूल भी प्रभावित हो रहे हैं, कई उड़ानों में देरी हो रही है और कुछ को संभवतः रद्द करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे तक घने कोहरे के कारण करीब 50 उड़ानों में देरी हो चुकी है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू प्रस्थान और आगमन में व्यवधान शामिल हैं। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई। यात्रियों के लिए कोहरे के कारण उत्पन्न चुनौती में दिल्ली क्षेत्र में आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों में निराशा है। 23 ट्रेनें अपने निर्धारित आगमन समय से पीछे हैं, और देरी की सीमा कई मार्गों पर भिन्न-भिन्न है।

मैप में धुंध की चादर में लिपटे क्षेत्र
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version