दिल्ली के मयूर विहार के बुध बाजार में कार ने मचाया तांडव

नई दिल्ली।

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित साप्ताहिक बुध बाजार में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को टक्कर मार दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल गाजीपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सात लोगों को टक्कर मार दी है। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने बुध बाजार में कई दुकानों को टक्कर मारते हुए लोगों को कुचला। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सात लोगों को मारी टक्कर

डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार बुधवार करीब 9.30 बजे, सिल्वर कलर की एक हुंडई कार ने कई लोगों को टक्कर मारी। इसमें घायल हुए व्यक्ति जो अभी तक लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हैं, उनकी कुल संख्या 7 हैं, इसमें 5 महिलाएं तथा 2 पुरुष हैं। 7 व्यक्तियों में से एक महिला सीता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वह खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली थीं। आरोपी कार चालक भी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने चालक को कार से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version