Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार JBL ने भारत में लॉन्च की नई PartyBox रेंज, AI EasySing Mics के साथ मिलेगा Karaoke का नया अनुभव सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा बदलाव फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार JBL ने भारत में लॉन्च की नई PartyBox रेंज, AI EasySing Mics के साथ मिलेगा Karaoke का नया अनुभव सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा बदलाव

थलापति विजय की लियो का बॉक्स ऑफिस पर हंगामा, पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़, बनाए 6 रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली।

फिल्म लियो के साथ ही लोकेश कनकराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म में थलापति विजय के स्वैग को फैन्स पसंद कर रहे हैं और खूब तारीफें कर रहे हैं। हालांकि ट्विटर पर फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर कमाई की है और 2023 में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग वाली इंडियन फिल्म भी बन गई है। इसके साथ ही लियो ने कुल 6 बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

फिल्म ने पहले दिन बनाए रिकॉर्ड्स..

फिल्म लियो को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को भी मोटी कमाई कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लियो ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।

  • 2023 की रिलीज फिल्मों में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग
  • 2023 में तमिलनाडु में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
  • कर्नाटक में कॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • केरल में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 2023 में रिलीज कॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • इंडिया में कॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

पहले दिन वर्ल्ड वाइड 140 करोड़ …

थलापति विजय की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ रुपये रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये, केरल में 11 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 14 करोड़ रुपये, एपी/टीजी में 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज में फिल्म की कमाई 66 करोड़ रुपये रही है। जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये होता है। ‘लियो’ की इस बंपर शुरुआत के जरिए विजय थलापति ने ये साबित कर दिया है कि ऐसे ही उन्हें साउथ सिनेमा का सबसे चहेता कलाकार माना जाता है। पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली ‘लियो’ ने रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ जैसी कई साउथ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड फिल्मों के आधार पर देखा जाए तो ‘लियो’ ओपनिंग डे की कमाई की तुलना में सनी देओल स्टारर गदर 2 और शाह रुख खान की इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान से आगे निकल गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version