Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य

ट्रेन कोच रेस्टोरेंट में 24 घंटे ले अब विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद

नई दिल्ली।

दिल्लीवासियों को नए साल पर भारतीय रेलवे ने ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का तोहफा दिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित इस ट्रेन कोच रेस्टोरेंट में लोग 24 घंटे विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। रेस्टोरेंट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हे क्योंकि इसमें खाना खाने का एक अलग ही अनुभव लोगों को मिल रहा है। ये दिल्ली का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है, जिसमें रेल कोच के अंदर आपको 24 घंटे खाना, स्नेक्स, चाय, कॉफी, चाइनीज, कॉन्टिनेटल आदि विभिन्न प्रकार के वेज-नॉनवेज व्यंजन आपको परोसे जाएंगे।

ट्रेन में बैठ कर खाने का होगा एहसास

बात करें इस ट्रेन कोच के इंटीरियर की तो अंदर से इस कोच को लाईटिंग आदि से बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है, लेकिन इसका इंटीरियर ट्रेन की तरह ही है। जिसमें बैठ कर खाने पर आपको ट्रेन के अंदर खाना खाने का एहसास होगा। वहीं कोच के बाहर आर्ट के माध्यम से दिल्ली के मॉन्यूमेंट्स को दर्शाया गया है, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। नई दिल्ली स्टेशन परिसर में बने इस ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट में आप कभी भी जा कर अपने पसंदीदा व्यंजन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

ट्रेन के पुराने कोच में बनाया गया रेस्टॉरेंट

दिल्ली में ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और सरोजनी नगर रेलवे स्टेशन पर बना जा रहे हैं। नई दिल्ली के ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। इन रेस्टॉरेंट को ट्रेन के पुराने कोच में बनाया गया है। दिल्ली के इस पहले रेस्टॉरेंट की शुरुआत पर डीआरएम ने अधिकारियों की साथ मिल कर इसका निरीक्षण किया।

90 लोग एक साथ बैठकर खा सकेंगे खाना

भारत मे कई जगहों पर एयरक्राफ्ट में बनाये गए रेस्टॉरेंट खोले गए हैं, लेकिन ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट अपनी तरह का पहला रेस्टॉरेंट है, जिसे दिल्ली के बाद देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी खोले जाने की योजना है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक कोच में लगभग 90 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकेंगे। इन रेस्टोरेंट्स में वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना परोसा जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version