Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

जब समाज में अंधकार छा जाता है, ब्राह्मण ज्ञान और मूल्यों से देते हैं नई दिशा: कलराज मिश्र

डॉ. महेश शर्मा: मकर संक्रांति का यह आयोजन पर्यावरण और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा का प्रेरणादायक संदेश है।

डॉ. विश्वपति त्रिवेदी: ब्राह्मण समाज शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और इसे और सशक्त बनाया जाएगा।

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया (पंजीकृत) ने रविवार को नई दिल्ली के 13, तालकटोरा रोड पर एक भव्य “ब्राह्मण मिलन एवं खिचड़ी” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था “पृथ्वी माता रक्षतु” (ऋग्वेद, 5.84.1), जिसमें पर्यावरण संरक्षण और ब्राह्मण समाज की भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की, जबकि सर्व संरक्षक अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने विशेष संबोधन दिया। कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वपति त्रिवेदी (आईएएस, सेवानिवृत्त) ने ब्राह्मण समाज के उद्देश्यों और समाज को एकजुट करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

श्री कलराज मिश्र ने कहा, “ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज में आलोकित करने का कार्य किया है। जब भी समाज में अंधकार और भ्रम पैदा होता है, ब्राह्मणों ने अपने ज्ञान और मूल्यों से समाज को सही दिशा दी है। ब्राह्मण समाज को पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। जो समाज उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ा होता है, वही समाज विकास करता है।”

कार्यक्रम के दौरान *सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “मकर संक्रांति का यह आयोजन न केवल ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। इस तरह की पहल हमारे समाज को मजबूत और प्रेरणादायक बनाती है।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वपति त्रिवेदी ने कहा, “हमारे समाज का तेज और ज्ञान हमेशा से मानवता के कल्याण में सहायक रहा है। ब्राह्मण समाज शिक्षा, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है और इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।”

इस दौरान ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अतुल मिश्र ने अपनी बात रखते हुए मांग की कि अयोध्या स्टेशन का नाम गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर रखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपसभापति बुनेश पाठक, मध्य प्रदेश के उपसभापति राजेंद्र धुर्वे, हिमाचल प्रदेश के उपसभापति मुकुल अग्रिहोत्री, छत्तीसगढ़ के विधायक अनुज शर्मा, मध्य प्रदेश के विधायक अमरीश शर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्री अरविंद शर्मा, पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुधांशु त्रिवेदी और अनुराधा तिवारी, जनरल जी डी बख्शी, और चेतन शर्मा जैसे कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस आयोजन के माध्यम से समाज के सदस्यों ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आनंद लिया और एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता जताई। पं. उमाशंकर पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया और समाज को जागरूकता के इस प्रयास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सदस्यों को एकजुट करना, पर्यावरण और समाज के कल्याण के प्रति उनकी भूमिका को रेखांकित करना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करना था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version