Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

खुशहाली फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा दिल्ली विश्वविद्यालय में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

कवि सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि

गुरु के जन्मदिन पर शिष्यों की अनोखी पहल, देश के सबसे बड़े कवि सम्मेलन का कर रहा है आयोजन

नई दिल्ली।

खुशहाली फाउंडेशन द्वारा बुधवार 3 अप्रैल को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा l किरोड़ीमल कॉलेज के पुर्व प्राचार्य प्रो भीमसेन सिंह के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति देंगे l

इस बात की जानकारी खुशहाली फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई l प्रेस वार्ता को कवि सम्मेलन के संयोजक व संचालक गजेंद्र सोलंकी, दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी व सांस्कृतिक परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन अनूप लाठर , खुशहाली फाउंडेशन के महासचिव डॉ. प्रभांशु ओझा,खुशहाली फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार डॉ. सौरभ जी,खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने संबोधित किया l

कवि सम्मेलन के संयोजक व संचालक गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि किरोड़ीमल कॉलेज के पुर्व प्राचार्य प्रो भीमसेन सिंह के गरिमामयी यात्रा के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में देशभर के जाने माने कवि हिस्सा लेंगे l कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. वसीम बरेलवी, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. अनामिका जैन अंबर, श्री अरूण जैमिनी, शायरा अंजुम रहबर, राजेश रेड्डी, दिनेश रघुवंशी, जनाब ताहिर फराज, शंभू शिखर, प्रियांशु गजेंद्र एवं सूरज मणि अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे l गजेंद्र सोलंकी ने कहा कि मैंने कई कवि सम्मेलन को संचालित किया है लेकिन यह कवि सम्मेलन कवियों का महाकुंभ है जिसमे एक साथ एक मंच पर इतने बड़े पैमाने पर देश के नामचीन कवि प्रस्तुति देंगे l

खुशहाली फाउंडेशन के महासचिव डॉ. प्रभांशु ओझा ने कहा कि खुशहाली फाउंडेशन प्रो. भीमसेन सिंह के शिष्यों द्वारा उनके मार्गदर्शन में शुरु किया संस्था है l आज हमलोग जहां जिस जगह पर देश विदेश में हैं उन्हीं के आशिर्वाद एवं उनके बताए मार्ग पर चलकर पहुंचे हैं l यह कवि सम्मेलन शिष्यों द्वारा अपने गुरु के 75वें जन्मदिवस पर समर्पित है l प्रभांशु ओझा ने बताया कि प्रो बलराम पाणी, डीन ऑफ कॉलेजेज दिल्ली विश्वविद्यालय , जस्टिस विजेंदर जैन, माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं श्री दया शंकर सिंह माननीय परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे l वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो राजेश सिंह एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी व सांस्कृतिक परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन अनूप लाठर मौजूद रहेंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रजनी अब्बी, कुलानुशासक दिल्ली विश्वविद्यालय करेंगी एवं स्वागताध्यक्ष हंसराज कॉलेज के प्राचार्य विदुषी साहित्यकार प्रो. रमा होंगे l

फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि महा मंडलेश्वर ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा एवं समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले हम सभी के आदरणीय प्रो भीमसेन सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए है l प्रो भीमसेन सिंह हमेशा समाज के गरीब एवं वंचितों के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशियां लाने के लिए दिन रात लगे रहते हैं l

खुशहाली फाउंडेशन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने का एक प्रायास है और इस प्रयास में फाउंडेशन निरन्तर लगा रहता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version