केजरीवाल को रिहा करो…, दिल्ली सीएम पर धमासान, सड़क पर उतरे ‘आप-बीजेपी ‘

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ‘आप’ कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की है।

इधर, भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।

शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। केजरीवाल ईडी कस्टडी से सरकार चला रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दूसरा सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version