Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

एशियाई खेल : पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सोमवार की सुबह भारत को पहला स्वर्ण दिला दिया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 1893.7 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा

बता दें कि भारत ने 10 मीटर पुरुष राइफल टीम इवेंट में 1893.7 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन (1893.3 अंक) के नाम था, जिसे उसने इस साल की शुरुआत में 19 अगस्त को बाकू विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। इस प्रतियोगिता में कोरिया ने 1890.1 अंकों के साथ रजत और चीन ने 1888.2 अंकों का साथ कांस्य पदक जीता।

व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी किया क्वालीफाई

वहीं रुद्राक्ष पाटिल 632.5 के साथ तीसरी रैंक पर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 631.6 के साथ 5वीं रैंक के साथ व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पंवार भी शीर्ष 8 में रहे लेकिन फाइनल में शूटिंग नहीं कर सकेंगे क्योंकि एक एनओसी पर केवल दो ही निशानेबाज शूटिंग कर सकते हैं।

भारत को मिले पदक

बता दें कि भारत ने दूसरे दिन सोमवार को सुबह एशियाई खेलों में दो पदक जीते, पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में स्वर्ण के अलावा भारत ने रोइंग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले रविवार को खेलों के पहले दिन भारतीयों ने पांच पदक जीते थे, लेकिन इसमें कोई स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version